Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»करूर रैली विवाद के बीच विजय ने खोला चुनावी मोर्चा, कहा- नहीं झुकूंगा
    ट्रेंडिंग

    करूर रैली विवाद के बीच विजय ने खोला चुनावी मोर्चा, कहा- नहीं झुकूंगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले अभिनेता विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद विजय ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक लोकतांत्रिक संघर्ष करार देते हुए कहा कि वह किसी दबाव में नहीं आएंगे और घुटने नहीं टेकेंगे।

    तमिलनाडु के मामल्लपुरम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने कहा, “यह सिर्फ चुनाव की बात नहीं है, यह एक लोकतांत्रिक जंग बन चुकी है। आप सभी मेरे कमांडो हैं, जो इस लड़ाई को लड़ेंगे।” इस जनसभा में तीन हजार से अधिक लोग मौजूद थे।

    विजय ने सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में आज लोग तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै (अन्ना) को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन दलों के नाम में ‘अन्ना’ शामिल है, वे भी उनके विचारों को याद नहीं कर रहे हैं।

    इसी वर्ष तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विजय ने 26 जनवरी से चुनाव प्रचार शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव से पहले राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। हालांकि, उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अब तक किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की घोषणा नहीं की है।

    उल्लेखनीय है कि सितंबर 2025 में करूर में विजय की एक रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। जांच एजेंसी विजय से दिल्ली में पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है।

    वहीं, विजय की आगामी फिल्म ‘जन नायकन’ को अब तक सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिली है। इस संबंध में मामला मद्रास हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

    Also Read : पाकुड़ में नगर थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

    actor turned politician actor Vijay in politics AIADMK CBI investigation CBI questioning CBI जांच CBI पूछताछ democratic struggle DMK Election Campaign Jan Nayakan film Karur stampede incident Madras High Court Tamil Nadu assembly elections Tamil Nadu politics TVK party TVK पार्टी Vijay अभिनेता से नेता एक्टर विजय राजनीति करूर भगदड़ मामला चुनाव प्रचार जन नायकन फिल्म तमिलनाडु राजनीति तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मद्रास हाईकोर्ट लोकतांत्रिक लड़ाई विजय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा पश्चिम बंगाल का मोस्ट वांटेड अपराधी एनी खान
    Next Article तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी ने किया तीखा पोस्ट, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.