Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट
    बिहार

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजस्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि राजस्व महा-अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों में आने वाले किसी भी रैयत के आवेदन को किसी भी हालत में अस्वीकार नहीं किया जाए।

    उन्होंने स्पष्ट कहा है कि रैयतों द्वारा दिए गए सभी आवेदन बिना किसी आपत्ति के स्वीकार किए जाएं और उनकी तत्काल एंट्री की जाए। कई रैयतों ने शिकायत की थी कि उनके आवेदन यह कहकर नहीं लिए जा रहे हैं कि जमाबंदी क्षतिग्रस्त है, पुनर्गठन का आदेश नहीं है या जमीन गैर मजरूआ या बकास्त मालिक की है।

    इस पर विभाग ने नाराजगी जाहिर की है और आदेश दिया है कि आवेदन लेने के समय कोई भी छानबीन नहीं की जाएगी। यदि किसी आवेदन में दस्तावेज की कमी हो या न्यायालय में वाद दायर करने की जरूरत हो, तो वह प्रक्रिया बाद के चरण में की जाएगी।

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि आवेदन लेने से इनकार करने या अनावश्यक पूछताछ से लोगों में भ्रम और असंतोष फैलता है। इसलिए सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिविर में हर रैयत का आवेदन लिया जाए। साथ ही, शिविर में तैनात सभी कर्मियों को इस आदेश की तत्काल जानकारी दी जाए।

    Also Read : रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

     

    अंचलाधिकारी निर्देश ऑनलाइन जमाबंदी किसान अधिकार दीपक कुमार सिंह नामांतरण बिहार सरकार भूमि सुधार राजस्व न्यायालय राजस्व महा अभियान रैयत आवेदन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना
    Next Article JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.