Ranchi : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 7 पद सिविल इंजीनियर और 4 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए निर्धारित हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 तय की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 06 मई 2026
- ऑनलाइन परीक्षा तिथि: 06 जून 2026
- एडमिट कार्ड: RBI की वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा
पदों का विवरण
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): 7 पद
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 4 पद
- कुल पद: 11
योग्यता
सिविल इंजीनियर पद :
उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है।
- डिप्लोमा धारकों के लिए कम से कम 65% अंक (SC/ST और दिव्यांग के लिए 55%)
- डिग्री धारकों के लिए 55% अंक (SC/ST और दिव्यांग के लिए 45%)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पद :
उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
- डिप्लोमा के लिए 65% अंक (SC/ST और दिव्यांग के लिए 55%)
- डिग्री के लिए 55% अंक (SC/ST और दिव्यांग के लिए 45%)
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
अनुभव की शर्तें
सिविल इंजीनियर :
- डिप्लोमा धारकों को 2 साल का अनुभव जरूरी
- डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या 1 साल की अप्रेंटिसशिप जरूरी
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर :
- डिप्लोमा धारकों को निर्माण या बिजली से जुड़े कार्यों में 2 साल का अनुभव
- डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या अप्रेंटिसशिप जरूरी
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा 06 जून 2026 को होगी। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी अवधि 150 मिनट होगी।
परीक्षा पैटर्न
- अंग्रेजी भाषा: 50 अंक
- इंजीनियरिंग पेपर-I: 100 अंक
- इंजीनियरिंग पेपर-II: 100 अंक
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क: 50 अंक
- कुल प्रश्न: 180
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹59
- OBC/General/EWS: ₹531
- RBI कर्मचारी उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Careers/Opportunities” सेक्शन खोलें
- “Junior Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन बनाएं
- आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखेंAlso Read : अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा

