Ranchi : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2026 की शुरुआत अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ से की है। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को दिखाया गया था, जिसमें इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी नजर आई है। दोनों लगभग 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट फिल्म दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रीव्यू में करीब 3.50 से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस का नेट कलेक्शन है। पेड प्रीव्यू से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म की ओपनिंग को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई फिल्म एनालिस्ट्स ने इसे एक मजेदार हॉरर-कॉमेडी बताया है।
जानकारों का मानना है कि नॉन-हॉलिडे रिलीज होने के बावजूद फिल्म अच्छी शुरुआत कर सकती है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक ‘भूत बंगला’ पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।
वहीं बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चार हफ्तों में 1100 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर चुकी है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1738 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद ‘भूत बंगला’ की कमाई पर किसी तरह का नकारात्मक असर देखने को नहीं मिल रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं।
Also Read : हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई


