Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुएं में मिला अधेड़ महिला का शव, तिलक समारोह में शामिल होने गई थी
    जोहार ब्रेकिंग

    कुएं में मिला अधेड़ महिला का शव, तिलक समारोह में शामिल होने गई थी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तिलक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रही एक अधेड़ महिला का शव कुएं से बरामद किया गया। घटना चियांकी चावल मिल के पीछे की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शांति देवी (51) के रूप में हुई है, जो चियांकी पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित सलैया टोला की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव में गोतिया परिवार के यहां तिलक समारोह था, जिसमें शांति देवी भी शामिल हुई थीं। रात करीब तीन बजे तक वह कार्यक्रम में मौजूद थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजन रात से ही उनकी तलाश कर रहे थे।

    सुबह जब लोग घर लौटने वाले रास्ते से गुजर रहे थे, तो कुएं के पास शांति देवी की चप्पल दिखी। शक होने पर जब लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर उनका शव नजर आया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना के एएसआई समाल अहमद मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि महिला संभवतः नशे की हालत में थी और घर लौटते समय अनजाने में कुएं में गिर गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की हत्या की आशंका से इनकार किया है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले शांति देवी के ससुर कवलधारी भुइयां की भी इसी कुएं में गिरने से मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद गांव में एक बार फिर डर और चिंता का माहौल है। सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली। प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    Also Read : झारखंड में होमगार्ड जवानों के वेतन पर नई गाइडलाइन, खातों का होगा सत्यापन

    Woman's Body Found in Well; She Had Gone to Attend a Tilak Ceremony कुएं में मिला महिला का शव तिलक तिलक समारोह शामिल होने गई थी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफुल एक्शन मोड में CM सम्राट चौधरी, जनता की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
    Next Article अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.