Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रैट-होल माइनर ने डीडीए के MIG फ्लैट का ऑफर ठुकराया, परिवार सहित बैठे अनशन पर
    ट्रेंडिंग

    रैट-होल माइनर ने डीडीए के MIG फ्लैट का ऑफर ठुकराया, परिवार सहित बैठे अनशन पर

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : 28 फरवरी को डीडीए द्वारा रैट-होल माइनर वकील हसन के घर तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, वकील हसन ने डीडीए के एमआईजी फ्लैट की पेशकश भी ठुकरा दी है. बताया गया कि तोड़े गए घर के पास ही दिलशाद गार्डन में वकील हसन को डीडीए का एमआईजी फ्लैट (टू रूम प्लस लिविंग रूम) ऑफर किया गया था. एलजी वीके सक्सेना ने डिमॉलिशन ड्राइव के बाद इस मामले में रैट-होल माइनर को घर देने को कहा था.

    दरअसल, डीडीए के अधिकारियों ने 29 फरवरी को वकील हसन को नरेला में रेडी टू मूव फ्लैट ऑफर किया, लेकिन उन्होंने उस लोकेशन पर जाने से इनकार करते हुए मांग को ठुकरा दिया. एलजी को जब पता चला तो उन्होंने एक बार फिर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के लिए 2 बीएचके डीडीए फ्लैट 1 मार्च को वकील हसन को ऑफर किया. यह फ्लैट दिलशाद गार्डन में है और वकील के पुराने घर के काफी करीब है, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को भी लेने से इनकार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वकील हसन का परिवार उसी मोहल्ले में अपने लिए दूसरा आशियाना मांग रहा है. एलजी इंडियन रेड क्रास सोसायटी दिल्ली ब्रांच को हेड करते हैं. 1 मार्च की रात करावल नगर और सीमापुरी के एक्जीक्यूटिव मैजिस्ट्रेट वकील के पास यह ऑफर लेकर गए थे.

    वकील हसन ने बताया था कि वह 2012 से सोनिया विहार स्थित 74 वर्गगज मकान में परिवार के साथ रह रहे थे. इस मकान की रजिस्ट्री 1982 की है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से अपनी ससुराल गए हुए थे. सुबह 10 बजे के करीब डीडीए के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि पुलिस और डीडीए के कर्मचारियों ने पहले जबरन उनके बच्चों को घर से बाहर निकाला. इसके बाद घर का सामान बाहर निकालकर उनके मकान को तोड़ दिया. उनके साथी मुन्ना कुरैशी ने फोन कर इस घटना की सूचना दी तो वह तुरंत सोनिया विहार स्थित अपने घर पहुंच गए.

    उन्होंने मुन्ना के साथ डीडीए की कार्रवाई का विरोध किया तो पुलिस हम दोनों को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर खजूरी थाने ले गई. आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात 8 बजे थाने से छोड़ा, तब तक उनका पूरा मकान ध्वस्त किया जा चुका था. वकील हसन ने बताया कि मैं अपने पूरे परिवार के साथ टूटे मकान के बाहर ही अनशन पर बैठ गया हूं.

    उत्तराखंड सुरंग में फंसे मजदूरों को निकाला था

    बता दें कि रैट होल माइनर वकील हसन ने उत्तराखंड में सुरंग में कई दिनों तक फंसे रहे मजदूरों को निकालने में मुख्य भूमिका निभाई थी. डीडीए के अनुसार वकील हसन एक कंपनी रॉकवैल एंटरप्राइजेज के मालिक हैं. इसी कंपनी के कर्मचारियों ने टनल के अंतिम हिस्से को खोदकर मजदूरों को बाहर निकाला था. डीडीए ने उत्तराखंड टनल में फंसे 41 लोगों की जान बचाने वाली रेट माइनर टीम के सदस्य वकील हसन के घर को अवैध बताकर तोड़ दिया था.

     

    Country Delhi Dilshad Garden Fast flat johar live news MIG Rat Hole Minor Vakil Hasan अनशन एमआईजी जोहार लाइव न्यूज़ दिलशाद गार्डन दिल्ली देश फ्लैट रैट होल माइनर वकील हसन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज और कल तेज हवा के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना, कहीं कहीं ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी  
    Next Article भाजपा ने पहली सूची में ही अपनी हार मान ली : अखिलेश यादव

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.