Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज और कल तेज हवा के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना, कहीं कहीं ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी  
    झारखंड

    आज और कल तेज हवा के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना, कहीं कहीं ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी  

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची में शनिवार की रात कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई. रविवार की सुबह भी रांची समेत आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए हुए हैं. मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, उत्‍तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. राज्‍य में कुछ जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना है, आंधी चलेगी एवं वज्रपात भी होगा. इसका असर राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है. अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है.

    केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की वर्षा और गर्जन होने की उम्‍मीद है. इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है.

    मौसम केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है. हवा की स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी में तेज हवा चलने की उम्‍मीद है. पूरे राज्‍य में वज्रपात की आशंका है.

    मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है. किसान इससे फसल को बचाने की व्‍यवस्‍था करें. आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

    Hail jharkhand johar live news Meteorological Department Meteorology rain ranchi Storm Thunderstorm water Weather weather forecast Yellow Alert आंधी ओलावृष्टि जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पानी बारिश मौसम मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची वज्रपात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 3 March 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article रैट-होल माइनर ने डीडीए के MIG फ्लैट का ऑफर ठुकराया, परिवार सहित बैठे अनशन पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.