Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भाजपा ने पहली सूची में ही अपनी हार मान ली : अखिलेश यादव
    ट्रेंडिंग

    भाजपा ने पहली सूची में ही अपनी हार मान ली : अखिलेश यादव

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची में ही अपनी हार मान ली है. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश के 51 उम्मीदवार शामिल हैं.

    सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स” पर जारी अपने एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची बता रही है कि ‘प्रथम दृष्टया’ जिन सीटों पर भाजपा के जीतने की थोड़ी सी भी संभावना है केवल उन 195 सीटों पर ही ये सूची आई है. यादव ने दावा किया कि इसका मतलब साफ है बाकी पर भाजपा साफ है. पहली सूची में ही भाजपा ने अपनी हार मान ली है क्योंकि वो बगावत के डर से उन लोगों को भी दुबारा उम्मीदवार बना रही है जो अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कोई काम नहीं करवाने की वजह से या फिर भ्रष्टाचार में संलिप्तता के कारण खुद ही अपनी टिकट के लिए कोई उम्मीद नहीं कर रहे थे.

    यादव ने इसी पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि जो बोरिया-बिस्तर बांध कर निकलना चाहते थे उन्हें दुबारा दबाव बनाकर लड़ने के लिए कहा जा रहा है. ये अनमने लोग क्या विपक्ष का सामना करेंगे. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भी इस सूची के आने से गहरी हताशा है क्योंकि वो जनता के बीच अपने अधिकांश सांसदों के खिलाफ चल रही हवा से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि जो युवा भाजपाई टिकट की उम्मीद में भाजपा के हर गलत काम में साथ दे रहे थे, वो भी निराश होकर, निष्क्रिय हो जाएंगे. भाजपा की उम्मीदवारों की सूची, भाजपा की नाउम्मीदगी की घोषणा है.

    Akhilesh Yadav Bjp Country johar live news Lucknow SP Up अखिलेश यादव जोहार लाइव न्यूज़ देश बीजेपी यूपी लखनऊ सपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैट-होल माइनर ने डीडीए के MIG फ्लैट का ऑफर ठुकराया, परिवार सहित बैठे अनशन पर
    Next Article सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर पर गन्ने से भरा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.