Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में दुर्लभ और अनोखा मेहमान, सिवेट दिखने से ग्रामीणों में चर्चा
    झारखंड

    पाकुड़ में दुर्लभ और अनोखा मेहमान, सिवेट दिखने से ग्रामीणों में चर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिवेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mitthu Yadav) : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में मंगलवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब एक दुर्लभ वन्यजीव स्मॉल इंडियन सिवेट यानी कस्तूरी बिल्ली रिहायशी इलाके में नजर आई। आमतौर पर जंगलों में रहने वाला यह जीव अचानक गांव की गलियों में दिखा, तो लोग हैरान भी हुए और थोड़ा डर भी गया।

    कौतूहल भी, डर भी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह जानवर काफी देर तक गांव की सड़कों और घरों के आसपास घूमता रहा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कई ग्रामीणों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाए। वहीं कुछ लोग डर के कारण बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह देते नजर आए।

    कैसा होता है यह वन्यजीव

    जानकार बताते हैं कि स्मॉल इंडियन सिवेट एक निशाचर और बेहद शर्मीला जीव होता है। यह आमतौर पर रात में निकलता है और इंसानों से दूर रहना पसंद करता है। इसका गांव में दिखना असामान्य माना जाता है।

    क्यों भटककर पहुंचा गांव?

    विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के वन्यजीव का आबादी वाले इलाके में आना इस बात का संकेत हो सकता है कि आसपास के जंगलों में बदलाव हो रहा है। भोजन की कमी या पर्यावरणीय दबाव के कारण भी यह अपने इलाके से भटककर गांव तक पहुंच सकता है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से की अपील

    ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्लभ जीव को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जाए। लोगों का कहना है कि इससे न तो जानवर को नुकसान हो और न ही गांव में किसी तरह की अनहोनी हो।

    Also Read : जोहार लाइव की पहल रंग लाई, 45 दिन बाद जागा प्रशासन; खस्ता सड़क पर मरम्मत तेज

    Animal Sighting Jharkhand Biodiversity Jharkhand Civet Cat India Environment News India Forest Department Jharkhand Human-Wildlife Conflict Jharkhand Latest News Jharkhand Wildlife Jungle Animal in Village Kabar Billi Kasturi Billi local news Pakur Maheshpur Pakur Pakur News rare animal sighting Rural News Jharkhand Small Indian Civet Viral Animal Video Wildlife News India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव की पहल रंग लाई, 45 दिन बाद जागा प्रशासन; खस्ता सड़क पर मरम्मत तेज
    Next Article JEE Mains परीक्षा में सेटिंग की साजिश नाकाम, रामगढ़ में 3 गिरफ्तार, 70 कंप्यूटर जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.