Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»JEE Mains परीक्षा में सेटिंग की साजिश नाकाम, रामगढ़ में 3 गिरफ्तार, 70 कंप्यूटर जब्त
    क्राइम

    JEE Mains परीक्षा में सेटिंग की साजिश नाकाम, रामगढ़ में 3 गिरफ्तार, 70 कंप्यूटर जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JEE Mains
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh :रामगढ़ में JEE Mains परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर लैब में घुसकर सिस्टम बदलने और परीक्षा को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही थी। समय रहते मामला पकड़ में आ गया, नहीं तो यह पूरे एग्जाम सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकता था।

    तीन गिरफ्तार, 70 कंप्यूटर और गाड़ी जब्त

    इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से करीब 70 कंप्यूटर, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं।

    लैब में घुसकर बदल रहे थे सिस्टम

    घटना 29 मार्च की बताई जा रही है। आरोप है कि विश्वविद्यालय का तकनीशियन दिनेश कुमार महतो कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर लैब में घुसा और कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने लगा। ये लोग खुद को TCS कंपनी का कर्मचारी बताकर बिना अनुमति लैब में दाखिल हुए और मॉनिटर, CPU बदलने लगे।

    कर्मचारी की नजर पड़ी, खुला पूरा राज

    मामले का खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय के कर्मचारी उमेश कुमार साव ने लैब का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने देखा कि कुछ लोग कंप्यूटर के मॉनिटर खोलकर गाड़ी में रख रहे हैं और नए मॉनिटर लगा रहे हैं। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धमकाने की कोशिश भी की गई। यहीं से पूरे मामले पर शक गहराया और जांच शुरू हुई।

    TCS के नाम पर रची गई साजिश

    पूछताछ में आरोपियों ने खुद को TCS का कर्मचारी बताया और कहा कि उन्हें सिस्टम अपडेट करने का काम दिया गया है। लेकिन जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने TCS के अधिकारियों से संपर्क किया, तो साफ हो गया कि कंपनी ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। यहीं से पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

    पैसों के लालच में रचा गया खेल

    गिरफ्तार तकनीशियन दिनेश महतो ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे इस काम के लिए पैसे का लालच दिया गया था। योजना थी कि कुछ खास छात्रों को पास कराने के लिए कंप्यूटर सिस्टम बदले जाएं और उनमें खास सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाए। बताया गया है कि हर मॉनिटर के बदले 10 हजार रुपये देने की डील हुई थी।

    बड़ा रैकेट, बाहर से जुड़ रहे तार

    फॉर्च्यूनर गाड़ी से पकड़े गए सूरज कुमार ने भी खुलासा किया कि उसे बाहर से मॉनिटर उपलब्ध कराए गए थे। उसे निर्देश दिया गया था कि TCS के नाम पर लैब में घुसकर सिस्टम बदलने का काम करना है। इस पूरे रैकेट का मकसद 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE Mains परीक्षा में सेटिंग कर मोटी रकम कमाना था।

    जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद 

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। संभावना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि बड़े एग्जाम को लेकर किस तरह के फर्जीवाड़े की कोशिशें की जाती हैं, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा खेल होने से बच गया।

    Also Read : जोहार लाइव की पहल रंग लाई, 45 दिन बाद जागा प्रशासन; खस्ता सड़क पर मरम्मत तेज

    Arrest in JEE Scam Breaking news Jharkhand Competitive Exam Fraud Computer Lab Scam Cyber Crime Jharkhand Education Scam India Exam Fraud Ramgarh Exam Security Breach JEE Mains 2026 JEE Mains Cheating Case jharkhand crime news Jharkhand Latest News Jharkhand Police Investigation Latest news Ramgarh JEE Scam Ramgarh News Ramgarh police action Student Exam News TCS Fake Employees Today News Trending News University Lab Tampering
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में दुर्लभ और अनोखा मेहमान, सिवेट दिखने से ग्रामीणों में चर्चा
    Next Article शराब घोटाले में विनय चौबे को डिफॉल्ट बेल, बाबूलाल मरांडी ने ACB और सरकार पर साधा निशाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.