Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 11:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है
    खेल

    महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने जापान के टोक्यो में आयोजित हुए ओलंपिक टेस्ट इवेंट का खिताब जीतने पर वतन वापस लौटने के बाद कहा कि ओलंपिक क्वालीफायर से पहले इस टूर्नामेंट को जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए नवंबर में होने वाले क्वालीफायर से पहले ओलंपिक टेस्ट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान जापान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

    इससे पहले लीग चरण में विश्व की 10वें नंबर की भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 14वीं रैंकिंग की जापान को 2-1 से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में विश्व की दूसरी नंबर की टीम आस्ट्रेलिया से 2-2 पर ड्रा खेला था और तीसरे मुकाबले में विश्व की 11वें नंबर की टीम चीन से गोल रहित ड्रा खेला था।

    कप्तान रानी ने ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के प्रदर्शन की सराहना की जो तीन गोल के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर रहीं थी। उन्होंने कहा, “ओलंपिक टेस्ट इवेंट में अजेय रहना टीम के लिए काफी सुखद रहा। इस टूर्नामेंट को जीतने से इंग्लैंड दौरे और नवंबर में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।”

    भारतीय कप्तान ने कहा, “टीम टोक्यो ओलंपिक में स्थान बनाने को लेकर आश्वस्त है। ओलंपिक टेस्ट इवेंट में खेलने से टीम को काफी मदद मिली है। टीम ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व की नंबर दो टीम के साथ मुकाबला खेला जिससे हमें अपने खेल का स्तर पता करने में मदद मिली। हमारा उद्देश्य फिलहाल ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करना है और मुझे लगता है कि टीम सही रास्ते पर हैं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल
    Next Article रोते बच्चे को चुप कराना महिला को पड़ा भारी, भीड़ ने चोर समझकर पीटा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार

    June 6, 2026

    सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

    June 6, 2026

    चाकू मा’रकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी

    June 6, 2026

    रांची में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राज्यसभा चुनाव की कमान संभालने पहुंचे भूपेश बघेल और अजय शर्मा

    June 6, 2026

    बड़ी लूट से पहले ही धरा गया गैंग, हथियारों के साथ चार शातिर गिरफ्तार

    June 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.