Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रोते बच्चे को चुप कराना महिला को पड़ा भारी, भीड़ ने चोर समझकर पीटा, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    रोते बच्चे को चुप कराना महिला को पड़ा भारी, भीड़ ने चोर समझकर पीटा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह : झारखंड में बच्चा चोरी को लेकर लगातार भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला राज्य के गिरिडीह जिले का है। जहां बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। यह घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई थी।

    पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई। महिला बच्चे को बाहर खड़ा कर पैसे निकालने के लिए बैंक के अंदर चली गई। मां की अनुपस्थिति के कारण बच्चा रोने लगा जिसको देखकर एक महिला उसके पास आई और उसे चुप कराने लगी। साथ ही महिला ने बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया।

    जब बच्चे की मां बैंक से बाहर आई तो उसने देखा कि उसका बच्चा एक महिला के साथ खेल रहा है। यह देखकर उसे लगा कि वह महिला एक बच्चा चोर है। जिसके बाद बच्चे की मां ने लोगों को आवाज लगाईं। जिसपर भीड़ ने उस महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला को पुलिस द्वारा भीड़ से बचाया गया।

    पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी के शक में पहले महिला की लोगों ने पिटाई की और बाद में उसे बंधक भी बना लिया गया। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे पर लोगों ने हमपर पथराव शुरु कर दिया। पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ से महिला को बचाया।

    पुलिस ने बताया कि यह घटना केवल गलतफहमी के आधार पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    #Jharhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है
    Next Article बेकाबू ट्रक ने टेंपो और मैजिक को मारी टक्कर, 10 की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.