Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रांची : रेडिसन ब्‍लू BCCI को 90 कमरे देने को तैयार, 13 नवंबर से बायो बबल में जाएंगे सर्विस स्‍टाफ
    खेल-सिनेमा

    रांची : रेडिसन ब्‍लू BCCI को 90 कमरे देने को तैयार, 13 नवंबर से बायो बबल में जाएंगे सर्विस स्‍टाफ

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. झारखंड के साथ ही देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को रांची के JSCA स्‍टेडियम में होने वाले  T20 इंटरनेशनल मैच की तमाम बाधाएं दूर हो गई हैं. प्रदेश की राजधानी में स्थित होटल रेडिसन ब्‍लू ने BCCI की डिमांड को मानते हुए 90 कमरे उपलब्‍ध कराने को तैयार हो गया है. जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई को सभी कमरे उपलब्‍ध करवा दिए गए हैं.

    बता दें कि बीसीसीआई के मानकों पर रांची का सिर्फ एक ही होटल रेडिसन ब्‍लू खरा उतरता है. ऐसे में बीसीसीआई ने भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए 90 कमरों की मांग की थी, ताकि प्‍लेयर्स के साथ उनका सपोर्ट स्‍टाप ठहर सके. समस्‍या तब पैदा हो गई जब यह पता चला कि बिहार कैडर के एक IAS अधिकारी ने अपनी शादी के लिए होटल रेडिसन ब्‍लू में पहले से ही बुकिंग करा रखी है. शुरुआत में अधिकारी अपने मेहमानों को दूसरे होटल में शिफ्ट करने को तैयार ही नहीं थी. बताया जाता है कि सरकार के हस्‍तक्षेप के बाद वह मान गए. इस बीच, बीसीसीआई ने होटल रेडिसन ब्‍लू में कमरा उपलब्‍ध नहीं होने की स्थिति में मैच को दूसरे वेन्‍यू पर शिफ्ट करने की बात कह डाली. इसके बाद सरकारी अमला सक्रिय हुआ और मामले को संभाला गया.

    बायो बबल में जाएंगे सर्विस स्‍टाफ
    दरअसल, कोरोना संक्रमण को लेकर जारी प्रोटोकॉल के अनुसार बीसीसीआई को सभी प्‍लेयर्स और सपोर्ट स्‍टाफ के लिए ज्‍यादा कमरों की जरूरत थी. हालांकि, अब होटल रेडिसन ब्‍लू का प्रबंधन मांग के अनुरूप तकरीबन 90 कमरे मुहैया कराने को तैयार हो गया है. इसे देखते हुए प्रबंधन ने इंडिया और न्‍यूजीलैंड के प्‍लेयर्स और सपोर्ट स्‍टाफ को सेवा मुहैया कराने वाले सभी सर्विस स्‍टाफ को बायो बबल में भेजने का फैसला किया है. होटल के ये सभी कर्मचारी 13 नवंबर से बायो बबल में चले जाएंगे. बता दें कि भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को टी20 मैच खेला जाएगा. तकरीबन दो साल के बाद रांची स्थित जेएससीए के स्‍टेडियम में कोई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहानवमी पर माता को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग
    Next Article रांची: देश को ब्लैक आउट के खतरे से बचाने के लिए एक्शन में कोयला मंत्री, खदान-खदान घूमकर ले रहे हैं जायजा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.