Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 1:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»महानवमी पर माता को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग
    धर्म/ज्योतिष

    महानवमी पर माता को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आज महानवमी है. नवरात्रि के व्रत का आज समापन हो जाएगा. बहुत सारे लोगों ने शारदीय नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक उपवास रखा. कई लोग नवमी की सुबह व्रत नहीं खोलते यानी आज के दिन भी वे अनाज नहीं खाते. वे तिथि और मुहूर्त के हिसाब से सब करते हैं. माता को प्रसाद के रूप में मीठे का भोग लगाने के लिए आप नारियल के लड्डू बना सकते हैं. साथ ही व्रत में मीठा खाने की खुद की क्रेविंग को भी आसानी के साथ पूरा कर सकते हैं.

    नारियल के लड्डू पूरी तरह से फलाहारी होते हैं. जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को पोषण भी काफी देते हैं. इनको बनाना भी बेहद ही आसान है. तो आइये आज हम आपको नारियल के लड्डू बनाने की रेसेपी के बारे में बताते हैं.

    नारियल लड्डू के लिए सामग्री

    1 ½ कप कसा हुआ गरी गोला (सूखा नारियल)

    ½ कप या स्वादानुसार चीनी पिसी हुई

    1 टी स्पून घी

    ½ कप मलाई या दूध

    2 टेबल स्पून मावा हल्का भुना हुआ

    3 टेबल स्पून बारीक कसा हुआ गरी गोला लड्डू पर रोल करने के लिए

    काजू-बादाम गार्निशिंग के लिए

    नारियल लड्डू बनाने की विधि (रेसिपी)

    नारियल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गरी गोला यानी सूखा हुआ नारियल लेकर इसको कद्दू कस कर लें. (आप चाहें तो इसके लिए गरी के बूरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं) फिर आप एक पैन में घी और कसे हुए गरी गोले को डालकर एक मिनट के लिए हल्की आंच पर भून लें. इसके बाद गैस को बंद कर दें और गरी गोले को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें. अब इसमें पिसी हुई चीनी का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.  इसमें मलाई और मावा मिलाकर सबको आपस में अच्छी तरह से मिला लें. अब हथेली का इस्तेमाल करके गोल-गोल लड्डू बना लें. इसके बाद इन लड्डू को अलग से रखे हुए कसे हुए गरी गोले में रखकर रोल कर लें. सबसे आखिर में लड्डुओं को काजू-बादाम से गार्निश कर दें. टेस्टी और हेल्दी नारियल के लड्डू तैयार हैं.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची : रेडिसन ब्‍लू BCCI को 90 कमरे देने को तैयार, 13 नवंबर से बायो बबल में जाएंगे सर्विस स्‍टाफ

    Related Posts

    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.