Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक, इस तरह गर्भ गृह तक आएंगी सूर्य की किरणें
    ट्रेंडिंग

    रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक, इस तरह गर्भ गृह तक आएंगी सूर्य की किरणें

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : इस रामनवमी अध्यात्म को विज्ञान का तिलक लगेगा. कहने का अर्थ ये है कि इस बार की रामनवमी खास होने वाली है, क्योंकि रामलला को सूर्यदेव की किरणें मस्तकाभिषेक करेंगी. 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव के दिन दोपहर में ठीक 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा. मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगाए गए ऑटोमैकेनिकल सिस्टम के जरिए गर्भगृह तक आएंगी. यहां किरणें दर्पण से परावर्तित होकर सीधे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट तक 75 मिमी आकार के गोल तिलक के रूप में दिखेंगी. इसका सफल ट्रायल हो गया है. बताते चलें कि इस सूर्य तिलक को देश के दो वैज्ञानिक संस्थानों की मेहनत से साकार किया जा रहा है.

    मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव की मानें तो कुछ दिन पहले सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने उपकरण गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाए थे. रविवार को मध्यान्ह आरती के बाद पहला ट्रायल हुआ तो किरणें रामलला के होठों पर पड़ीं फिर लेंस को दोबारा सेट कर सोमवार को ट्रायल हुआ तो किरणें मस्तक पर पड़ीं. इससे रामनवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन अब तय माना जा रहा है.

    तीन दिन पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि रामनवमी पर सूर्य तिलक की तैयारी है. इसका प्रसारण 100 एलईडी स्क्रीन्स से पूरे अयोध्या में होगा.

    तीसरी मंजिल से गर्भ गृह तक आएंगी किरणें

    मंदिर के शिखर के पास तीसरी मंजिल से सूर्य की किरणों को गर्भ गृह तक लाया जाएगा. इसके लिए खास तरह के मिरर और लेंस की व्यवस्था की गई है. इसमें सूर्य के पथ बदलने के सिद्धांतों का उपयोग किया जाएगा. वैज्ञानिकों के अनुसार एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में भारत के प्रमुख संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने चंद्र व सौर (ग्रेगोरियन) कैलेंडरों के बीच जटिलतापूर्ण अंतर के कारण आने वाली समस्या का समाधान किया है. यह एक दिलचस्प वैज्ञानिक प्रयोग था. इसमें दो कैलेंडरों के 19 साल के रिपीट साइकल ने समस्या को हल करने में मदद की.

    वैज्ञानिकों ने दिया नाम ”सूर्य तिलक मैकेनिज्म’

    रामलला के माथे पर यह विशेष ‘सूर्य तिलक’ प्रत्येक रामनवमी यानी भगवान राम के जन्मदिन पर उनके माथे पर सजेगा. वैज्ञानिकों ने इसे ””सूर्य तिलक मैकेनिज्म”” नाम दिया है. रुड़की में स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने इस योजना को साकार रूप दिया है. सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को इस तरह से डिजाइन किया है कि हर रामनवमी को दोपहर 12 बजे करीब तीन से चार मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान राम की मूर्ति के माथे पर पड़ेंगी.

    बिजली, बैटरी या लोहे का उपयोग नहीं

    राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव बताते हैं कि राम नवमी की तारीख चंद्र कैलेंडर से निर्धारित होती है. इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि शुभ अभिषेक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो, 19 गियर की विशेष व्यवस्था की गई है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि ””गियर-बेस्ड सूर्य तिलक मैकेनिज्म में बिजली, बैटरी या लोहे का उपयोग नहीं किया गया है.

    इनकी मेहनत का नतीजा

    विशेष ‘सूर्य तिलक’ के निर्माण में सूर्य के पथ को लेकर तकनीकी मदद बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए) से ली गई है. बेंगलुरू की कंपनी ऑप्टिका के एमडी राजेंद्र कोटारिया ने लेंस और ब्रास ट्यूब तैयार किया है. उन्होंने ही इसे इंस्टॉल भी किया. सीबीआरआई की टीम का नेतृत्व डॉ. एसके पाणिग्रही के साथ डॉ. आरएस बिष्ट, कांति लाल सोलंकी, वी चक्रधर, दिनेश और समीर ने किया है.

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Ramlala Ramnavmi Sun Rays Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामनवमी रामलला लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सूर्य की किरणें स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरहुल महोत्सव में बोले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, हमें प्रकृति की पूजा हर दिन करनी चाहिए
    Next Article मायावती को बड़ा झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज बसपा सांसद मलूक नागर RLD में शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    Latest Posts

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.