Joharlive Desk : सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 20 अप्रैल को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बाजार में दोनों धातुओं के दामों में तेजी बनी हुई है।
24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹347 की बढ़त के साथ अब ₹1,52,002 तक पहुंच गया है। इस साल सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। एक किलो चांदी ₹1,214 बढ़कर अब ₹2,51,000 के पार पहुंच गई है।
इस साल कितना बढ़ा सोना-चांदी
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक सोना करीब ₹19,000 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग ₹21,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 जनवरी को दोनों ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था, जहां चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी।
बड़े शहरों में भी कीमतें ऊंची
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, भोपाल और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.55 लाख से ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।
ज्वेलरी खरीदते समय सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें और कीमतों की सही जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांचें। इससे धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
Also Read : ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान


