Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट
    झारखंड

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Elephant
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के चितरपुर जंगल में 15 से 17 हाथियों का बड़ा झुंड पहुँच गया है। इतने बड़े पैमाने पर हाथियों के एक साथ आने से आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया है। हाथियों के झुंड की मौजूदगी से चितरपुर, इंदरवा, लोकाई, झरीटांड़ सहित कई गांवों के लोग रुके हुए हैं। लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी बचे हुए हैं।

    ललकापानी से होते हुए पहुंचे हाथी

    जानकारी के अनुसार हाथियों का यह झुंड पहले ताराघाटी के पास ललकापानी जंगल में देखा गया था। वहां से होते हुए यह चितरपुर जंगल तक पहुंचा है। इससे पहले सतगावां के भदाली गांव में भी हाथी के हमले की घटना सामने आ चुकी है।

    वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार ने बताया कि झुंड पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि दिन के समय हाथी आमतौर पर आराम करते हैं और शाम होते ही उनका मूवमेंट बढ़ जाता है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

    ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    वन विभाग झारखंड की ओर से सभी प्रभावित गांवों में मुखिया के माध्यम से अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    क्यूआरटी टीम की तैनाती की तैयारी

    वन विभाग ने बताया कि हजारीबाग से क्यूआरटी टीम को भी बुलाया जा रहा है, ताकि हाथियों को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजा जा सके। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

    Also Read  : महिला आरक्षण को लेकर BJP का हल्ला बोल, JMM-कांग्रेस पर हमला, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च
    Breaking news Elephant Attack Risk elephant herd Elephant Movement Forest Area Jharkhand Human-Wildlife Conflict Jharkhand Forest Department Jharkhand news koderma news QRT Team Rural Alert village panic Wild Elephant Wildlife Alert
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च
    Next Article झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.