Patna : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज यानी गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। NDA ने सभी पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवार पहले ही तय कर दिए हैं। गठबंधन में जेडीयू और बीजेपी को दो-दो सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट RLM के खाते में गई है।
सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे
जेडीयू की ओर से सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी और जनता को संदेश भी दिया।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पूजा और नई शुरुआत
नामांकन से पहले बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, “आज से हमारी अलग और नई शुरुआत है।”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना में
सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना पहुंच रहे हैं। वे नितिन नवीन के नामांकन में शामिल होंगे और संभव है कि सीएम नीतीश कुमार के नामांकन में भी भाग लें।
RJD और RLM के उम्मीदवार
RJD ने AD सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जबकि RLM की ओर से उपेंद्र कुशवाह मैदान में हैं। दोनों के बीच इस सीट के लिए मुकाबला देखना दिलचस्प रहेगा।
Also Read : राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री पक्की


