Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी ढेर
    देश

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लाख का इनामी ढेर

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ा सफल ऑपरेशन किया। मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली राजेश पुनेम मारा गया। पुलिस ने मौके से SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की।

    घटना की जानकारी और कार्रवाई

    पुलिस के अनुसार, तीन मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप करने की खबर मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर DSP राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

    घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया हमला

    दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस की टीम संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए 8 से 10 नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की। इसके दौरान एक पुरुष नक्सली का शव मिला।

    मारे गए नक्सली और बरामद सामग्री

    मरे हुए नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। शव के पास से SLR, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और कई जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए गए।

    बीजापुर में भी हुई मुठभेड़

    बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला भी शामिल थी। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था। मौके से SLR और इंसास समेत अन्य हथियार भी जब्त किए गए। एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की और कहा कि इलाके में सुरक्षाबलों की सतत निगरानी जारी है।

    Also Read : बिहार में राज्यसभा चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि आज

    Bastar Fighters Bhairamgarh Area Committee Bijapur Chhattisgarh Dantewada drg DSP Rahul Kumar Uikey DSP राहुल कुमार उइके encounter female Naxalite INSAS rifle law and order Naxalite encounter pistol police operation Rajesh Punem rewarded Naxalite security forces SLR State Security weapons recovered इनामी नक्सली इंसास रायफल कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ डीआरजी दंतेवाड़ा नक्सली मुठभेड़ पिस्टल पुलिस ऑपरेशन बस्तर फाइटर्स बीजापुर भैरमगढ़ एरिया कमेटी महिला नक्सली मुठभेड़ राजेश पुनेम राज्य सुरक्षा सुरक्षा बल हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव : नामांकन की अंतिम तिथि आज
    Next Article पानी फेंकने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    आदिवासी

    असमः क्या आदिवासियों का फिर होगा विस्थापन? क्या है सरकार की योजना

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.