Patna : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। लंबे समय से इस विषय को लेकर अटकलें लग रही थीं, लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी है और जनता को संदेश भी दिया।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
अपने अनुभव और जनता के विश्वास का जिक्र
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि पिछले दो दशक से बिहारवासियों ने उनका लगातार विश्वास और समर्थन बनाए रखा। उन्होंने कहा कि इसी विश्वास और समर्थन की वजह से वे बिहार की सेवा करने में सक्षम रहे और राज्य आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
राज्यसभा का सफर और भविष्य की प्रतिबद्धता
नीतीश कुमार ने बताया कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से उनका सपना था कि वे विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य भी बनें। इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनने की उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनका यह रिश्ता भविष्य में भी कायम रहेगा और बिहार के विकास के लिए उनका सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा। साथ ही, उन्होंने नई सरकार के लिए भी पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
Also Read : “कैप्टन कूल” एक बार फिर चर्चा में, बल्ला नहीं बल्कि ट्रैफिक चालान बना कारण


