Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी के स्कूलों में छुट्टी, जानें देशभर के मौसम का हाल
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी के स्कूलों में छुट्टी, जानें देशभर के मौसम का हाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मानसून के फिर सक्रिय होने से एक ओर जहां देशभर में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नई दिल्ली से लेकर यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है. वहीं, एमपी में में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आठ जिलों में रेड अलर्ट और 23 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. ऐसे में कई जिलों के कलेक्टरों ने दिनांक 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है. जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में क्या है मौसम का हाल.

    दिल्ली में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है. शनिवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह के समय अच्छी बारिश हुई. दिल्ली के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहे. इस समय बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों से ऐसा ही माहौल बना रहेगा. हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी. वहीं, अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है.

    एमपी के 8 जिलों में रेड अलर्ट

    इधर, मध्य प्रदेश में बीते दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वालों दिनों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है. प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 23 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में कई जिला कलेक्टरों ने दिनांक 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर तथा खरगोन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में शनिवार को एहतियात के तौर पर कम से कम कक्षा 5 तक के बच्चों को स्कूल ना भेजें.

    यूपी से अंडमान व निकोबार तक भारी बारिश की चेतावनी

    वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में 15-17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है. मध्यमहाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में 15 और 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है. अंडमान और निकोबार के विभिन्न क्षेत्रों में 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है. कोंकण और गोवा के विभिन्न क्षेत्रों में 16 और 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है. वर्षा के इस मौसम में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें.

    alert forecast of meteorological department. holiday in MP schools Monsoon National news new delhi Rain Alert Rajasthan thunderstorms across the country Up weather update अलर्ट एमपी के स्कूलों में छुट्टी देशभर में आंधी-पानी नई दिल्ली नेशनल न्यूज बारिश का अलर्ट मानसून मौसम अपडेट मौसम विभाग का पूर्वानुमान यूपी राजस्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED के कार्यकारी डायरेक्टर होंगे राहुल नवीन  
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 September 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.