Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना के 31 थानों में 24 घंटे क्विक मोबाइल टीम तैनात
    ट्रेंडिंग

    पटना के 31 थानों में 24 घंटे क्विक मोबाइल टीम तैनात

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोबाइल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर के 31 थाना इलाकों में 24 घंटे क्विक मोबाइल की टीमें गश्त करेंगी। पटना SSP अवकाश कुमार ने मीडिया को बताया कि कुल 124 क्विक मोबाइल टीमों का गठन किया गया है, जो अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेंगी।

    प्रत्येक थाना को मिली चार बाइक

    प्रत्येक थाना क्षेत्र को चार-चार बाइक दी गई हैं, जिन पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे एक दरोगा और एक सिपाही। ये टीमें डायल 112 की तर्ज पर कार्य करेंगी और हर बाइक में GPS एवं वायरलेस सेट होगा। क्विक मोबाइल टीम तीन-चार शिफ्टों में 24 घंटे गश्त करेगी। पहली टीम सुबह 5 से 9 बजे, दूसरी 9 से 1 बजे, तीसरी शाम 4 से रात 10 बजे, और चौथी रात 10 से सुबह 4 बजे तक सक्रिय रहेगी।

    इन इलाको में विशेष सतर्कता के निर्देश

    SSP अवकाश कुमार ने कहा कि टीम को बैंकों, पेट्रोल पंपों, ज्वेलरी दुकानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी पुलिसकर्मी अपने मोबाइल में जिले के सक्रिय अपराधियों की फोटो, नाम, मोबाइल नंबर आदि अपडेट रखेंगे, ताकि संदिग्धों का तुरंत सत्यापन किया जा सके।

    इस अभियान का उद्देश्य

    पटना पुलिस का कहना है कि रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक चलने वाले यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है।

    Also Read : टुंढुल गांव में पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का श’व

    24 घंटे गश्त 24x7 patrol Avkash Kumar city safety Crime Control law and order Patna police. Patna SSP police action Police Station Area quick mobile team rising crime Security Arrangement team formation अपराध नियंत्रण अवकाश कुमार कानून व्यवस्था क्विक मोबाइल टीम टीम गठन थाना इलाका पटना SSP पटना पुलिस पुलिस कार्रवाई बढ़ते अपराध शहर की सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस
    Next Article झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.