Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पुलकित सम्रात और कृति खरबंदा ने की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
    ट्रेंडिंग

    पुलकित सम्रात और कृति खरबंदा ने की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024Updated:January 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : काफी सालों से डेटिंग कर रहे लवबर्डस पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने सगाई कर ली है. लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में नहीं बताया है, लेकिन पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समारोह की एक झलक दिखाई.

     

    पुलकित और कृति के इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल हो रही है. इन तस्वीरों को एक यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, ‘फैम जैम! ब्लेस्ट.’ कृति और पुलकित, अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं गोल्डन बॉर्डर वाली रॉयल ब्लू अंकारकली ड्रेस में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इसे उन्होंने पीच कलर के नेट वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया है.

    वहीं, इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए पुलकित सम्राट ने फूलों के प्रिंट वाले सफेद कुर्ते को चुना. इसमें वह बेहद हैंडसम दिखे. उन्होंने भी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की. पुलकित और कृति के फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त कपल को बधाई दे रहे हैं. दोनों की जोड़ी को प्यारा बता रहे हैं.

    पुल्कित सम्राट ने इससे पहले, बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कृति खरबंदा और वो एक दूसरे को कंप्लीट करते हैं. एक-दूसरे के बिना दोनों अधूरे हैं. उन्होंने कहा था,“सबसे अच्छे दोस्त या पार्टनर के रूप में, हम एक-दूसरे को अपने जीवन में व्यक्तिगत रूप से बढ़ने और काम पर ध्यान देने के लिए इंस्पायर करते हैं.”

    पुल्कित सम्राट ने कृति के लिए की ये बात

    पुल्कित सम्राट ने कहा था, “हम दोनों महत्वाकांक्षी पर्सनैलिटी हैं. हमने अपने करियर में कई बार असफलताओं का सामना किया है, और इसलिए हमें उस प्रोत्साहन की जरूरत है. मैं खुशनसीब हूं कि वह मेरी जिंदगी में है, क्योंकि वह मुझे जमीन पर और सही रास्ते पर रखती है. तो, अभी, हम यही कर रहे हैं. बस खुद का बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश कर रहे हैं और एक-दूसरे के लिए बेहतर बन रहे हैं.”

    इसे भी पढ़ें: सब्जी विक्रेताओं की समस्या को लेकर रागिनी सिंह ने की DRM से मुलाकात, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसब्जी विक्रेताओं की समस्या को लेकर रागिनी सिंह ने की DRM से मुलाकात, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग
    Next Article पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा गांधी, प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.