Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें
    झारखंड

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 21, 2025Updated:June 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा में आज जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में “कम्युनिटी पुलिसिंग – मोर पुलिस मोय पुलिस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद जनता और पुलिस के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना है। इस कार्यक्रम के तहत जन शिकायत समाधान शिविरों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन ओड़गा ओपी के टाटी, कुरडेग थाना अंतर्गत गड़ियाजोर, बांसजोर ओपी के कोम्बाकेरा और कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डोमटोली पंचायत में किया गया। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के साथ-साथ समाज के समक्ष मौजूद महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाई गई।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जानकारी दी गई:

    • मानव तस्करी की रोकथाम
    • सड़क सुरक्षा के नियम
    • साइबर अपराध से बचाव
    • महिला उत्पीड़न के विरुद्ध कानून
    • डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चेतना

    कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को सराहा। हालांकि, इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को पुलिस से जोड़ना, विश्वास बढ़ाना और उन्हें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सजग बनाना है। आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।

    Also Read :  CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Also Read : स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर, पांच बच्चे घायल

    Also Read : योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है : डॉ. इरफान अंसारी

    Also Read : CBI ने RSETI के डायरेक्टर को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

    Also Read : ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    Bansjor OP Community Engagement Community policing cyber crime Domtoli Panchayat Gariajor Human Trafficking Jharkhand police Kolebira Police Station Kombakera Kurdeg police station Mor Police Moy Police Odga OP Police Awareness Program Police Station Area Program Public Grievance Redressal road safety Simdega social cooperation Tati witch-hunting Women Harassment ओड़गा ओपी कम्युनिटी पुलिसिंग कुरडेग थाना कोम्बाकेरा कोलेबिरा थाना गड़ियाजोर जन शिकायत समाधान झारखंड पुलिस टाटी डायन प्रथा डोमटोली पंचायत थाना क्षेत्र कार्यक्रम पुलिस जागरूकता कार्यक्रम बांसजोर ओपी महिला उत्पीड़न मानव तस्करी मोर पुलिस मोय पुलिस सड़क सुरक्षा समाजिक सहयोग साइबर अपराध सामुदायिक पुलिसिंग सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा
    Next Article हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.