Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रघुवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : राज्य में सीओ ऑफिस से लेकर सीएमओ तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सीएमओ में प्रधान सचिव रहे विनय चौबे आज होटवार जेल में हैं। ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां घोटाले नहीं हो रहे हैं। पेयजल विभाग हो या शराब या कोई अन्य विभाग, हर जगह भ्रष्टाचार है। उक्त बातें पूर्व सीएम रघुवर दास ने शनिवार को दुमका दौरे के दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर कहा। ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास ने कहा कि यह सरकार हेमंत सोरेन नहीं बल्कि कोयला सिंडिकेट, बालू सिंडिकेट, शराब सिंडिकेट और जमीन सिंडिकेट मिलकर चला रहे हैं। झारखंड के जल, जंगल और जमीन का कण-कण सिंडिकेट के हाथ में है।

    रघुवर ने कहा कि जब-जब झामुमो-कांग्रेस की सरकार आई है, घोटाले हुए हैं। भाजपा के शासनकाल में चाहे वर्ष 2000 में बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या उसके बाद अर्जुन मुंडा की सरकार रही हो, कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार के पहले भी मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी जेल जा चुके हैं। वर्तमान में भी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम कमीशनखोरी के आरोप में जेल में हैं। उन्‍होंने कहा कि सवालिया लहजे में कहा कि इस सरकार में यहां के पहाड़ और जंगलों की क्या स्थिति, बालू घोटाला, संथाल में कोयला की ढुलाई, नियोजन में गड़बड़ी की जा रही है। यहां नियोजन में ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं, जिससे यहां के युवा उलझ कर रह जाएं। उन्‍होंने कहा कि यहां ठेकेदारों को योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि कमीशन के आधार पर काम दिया जा रहा है।

    सरकार से किसी को उम्‍मीद नहीं

    रघुवर ने कहा कि आदिवासी हो या गैर आदिवासी, किसी को भी इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। राज्‍य की महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। उनके साथ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राज्य की जनता इस सरकार को लाने पर पश्‍चाताप कर रही है।

    रघुवर ने कहा कि हम इन सभी मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने निकले हैं और जनता को बता रहे हैं कि किस तरह इस सरकार ने आपको आपके हक और अधिकार से वंचित रखा है। उन्‍होंने बताया कि इन सभी मुद्दों पर पाकुड़ में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और रविवार को साहिबगंज के बरहेट में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द राज्य में पेसा कानून लागू किया जाए। ताकि, गांव में स्वशासन स्थापित हो सके।

    उन्होंने कहा कि पेसा कानून को लागू करने के लिए पूरा मसौदा तैयार है, केवल इसे कैबिनेट में पारित कराना है। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उन्होंने परिसदन में योगाभ्यास किया।

    Also Read : झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    There is no such department of Hemant government where scams are not happening: Raghuvar Das जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास रघुवर हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें
    Next Article अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.