Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो दिवसीय दौरे पर लोक लेखा समिति पहुंची बोकारो, पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    झारखंड

    दो दिवसीय दौरे पर लोक लेखा समिति पहुंची बोकारो, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारोः झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति सभापति नीलकंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में बोकारो आयी. जहां अधिकारियों के साथ बोकारो परिसदन के सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक के कई प्रश्नों का संतोषजनक जवाब प्राप्त होने पर समिति द्वारा कुछ मामलों के ड्राप करने की अनुशंसा की गई. वहीं, कुछ प्रश्न को रखने को लेकर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. जबकि, कुछ मामलों का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर वरीय पदाधिकारियों को एक महीने के अंदर पूर्ण प्रतिवेदन समिति को समर्पित करने का निर्देश दिया.

    श्री मुंडा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिलावार विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निश्चित समय एवं राशि निर्गत की जाती है. जिले में संचालित कुछ योजनाओं में ऑडिट जनरल कार्यालय द्वारा कुछ कंडिकाएं अंकित की जाती है. ऑडिट जनरल कार्यालय द्वारा अंकित कंडिकाओं के ऑडिट के लिए स्थल का निरीक्षण किया जाता है जिससे संबंधित योजनाओं की वस्तुस्थिति का पता चल सके. इसी संदर्भ में विधानसभा स्तर पर गठित लोक लेखा समिति कार्य करती है. उस बजट का खर्च सही ढंग से हुआ या नहीं इसको लेकर ऑडिट जनरल का कुछ ऑब्जेक्शन रहता है उसे दूर करने के लिए समिति के द्वारा कर्रवाई का आदेश जारी होता है. आज बोकारो आए हैं यहां 70 प्रश्न हैं इसमें सक्षम अधिकारी से जानकारी लेते हैं जिसमें कमी रहती है उसे राज्य स्तर पर बैठकर सचिव के द्वारा मामले में कर्रवाई होती है.

    बिजली की समस्या व फॉगिंग कराने संबंधी मामले भी आये

    सदस्य अमर बाउरी बिजली संबंधी मामला उठाए जाने पर जल्द निराकरण का आदेश सभापति ने दिया. वहीं, राज्य में डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर नियमित फॉगिंग कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में समिति के सदस्य चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, डिसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    जोहार लाइव नीलकंठ सिंह मुंडा बोकारो लोक लेखा समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभः लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंचाना इस अभियान का उद्धेश्यः राज्यपाल
    Next Article मजदूर की मौत के बाद वेंकटेश फैक्ट्री का मुख्य गेट किया जाम, मुआवजे की मांग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.