Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभः लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंचाना इस अभियान का उद्धेश्यः राज्यपाल
    झारखंड

    आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभः लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंचाना इस अभियान का उद्धेश्यः राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच होगी सुलभः राष्ट्रपति

    रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ बनाने के लिए दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भव: अभियान का ऑनलाइन शुभांरभ किया. उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति, हर परिवार स्वस्थ रहेगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा. यही आयुष्मान भव कार्यक्रम’ का भी लक्ष्य है. केंद्र एवं राज्य सरकार की सहभागिता इतने बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार होगी. ऑड्रे हॉउस,रांची में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में झारखंड से इस अभियान का शुभारंभ राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन ने किया. इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि “आयुष्मान भवः” सिर्फ एक कथन मात्र नहीं है;. यह एक मार्गदर्शन करने वाला सिद्धांत है जिसमें स्वस्थ जीवन जीने का सार शामिल है. यह एक प्राचीन संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है कि “आप लंबे समय तक जीवित रहें और स्वस्थ रहें.” उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान भवः कार्यक्रम प्रत्येक लाभुक तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक पहल है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना हैं. यह पहल जागरूकता अभियानों, चिकित्सा शिविरों एवं समावेशी रणनीतियों से स्वास्थ्य लाभ को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस अभियान से हाशिये पर रहने वाले लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त हो सकेगा. यह स्वास्थ्य सेवाओं में समानता को बढ़ावा देगा.

    अब तक 1 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान का लाभ मिल चुका हैः बन्ना

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयुष्मान भवः कार्यक्रम का लाभ पहुंचे,इसके लिए हम कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 22 लाख लोगों को आयुष्मान का लाभ मिल चुका है. लेकिन हमारा लक्ष्य 2 करोड़ 69 लाख लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाना है. इस दिशा मे राज्य सरकार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,इसलिए अब हम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी कार्य कर रहे है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भवः अभियान सरकार की अद्भुत पहल है. यह अभियान  17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा. इस कार्यक्रम के तहत, लाखों परिवारों को अब आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं व उपचार का लाभ मिलेगा.  इससे लोगों को इलाज हेतु बीमा कवरेज भी प्राप्त होंगी. इसका उद्देश्य परिवारों को इलाज के भारी खर्चों के बोझ से बचाना है.

    आयुष्मान भवः के बारे में विस्तार ने जानकारी दी गयी

    अपर मुख्य सचिव,स्वास्थ्य विभाग, अरूण कुमार सिंह ने आयुष्मान भवः के बारे में विस्तार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान सभा, आयुष्मान मेला और आयुष्मान ग्राम कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ हैं. आयुष्मान भारत द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) पर आयुष्मान मेला आयोजित किया जाएगा. वहीं आयुष्मान सभा केंद्र और राज्य सरकारों की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लाभुकों को सुनिश्चित कराने के लिए ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति के नेतृत्व में एक ग्राम-स्तरीय अभियान चलाया जाएगा. कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले संस्थानों, 5 बार से ज्यादा ब्लड डोनेट करने वाले लोगों एवं एचडब्लूसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सांसद,रांची, संजय सेठ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक आलोक त्रिवेद्धी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित डॉक्टर्स, पारामेडिकल्स, स्वास्थ्यकर्मी एवं आयुष्मान भारत के लाभुक भी उपस्थित थे.

     

     

    आयुष्मान भवः राज्यपाल राष्ट्रपति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने बालू लदा दो ट्रैक्टर पकड़ा, रात में हो रही थी तस्करी
    Next Article दो दिवसीय दौरे पर लोक लेखा समिति पहुंची बोकारो, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.