Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां
    बिहार

    राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 20 से 22 अगस्त के बीच संभावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को DM डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत सहित अन्य अधिकारियों ने TMBU परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    राष्ट्रपति के दौरे के दौरान TMBU में तिलकामांझी की प्रतिमा का लोकार्पण होने की संभावना है। इसके अलावा, एनटीपीसी कहलगांव के वीआईपी अतिथि गृह मानसरोवर में सौंदर्यीकरण और साज-सज्जा का कार्य जोरों पर है। परियोजना प्रमुख स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं।

    मानसरोवर में विशेष सजावट और सौंदर्यीकरण

    कोलकाता से आई 20-25 सदस्यीय पेंट कंपनी की टीम मानसरोवर की दीवारों को विशेष कलर स्कीम के साथ नया रंग-रूप दे रही है, जिसमें तीन गहरे और एक हल्के शेड का संयोजन किया जा रहा है। बागवानी के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है, जो हरियाली को बनाए रखने और सूखे पेड़ों को हटाकर नए पौधे लगा रही है। मानसरोवर के पांच सूटों—गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी और नर्मदा—में मास्टर बेडरूम, डायनिंग हॉल, बाथरूम आदि को अत्याधुनिक उपकरणों और साज-सज्जा से सजाया जा रहा है। बिजली वायरिंग, टाइल्स, एसी, फर्नीचर, सैनिटरी फिटिंग्स और दर्पणों को भी बदला जा रहा है।

    सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की तैयारियां

    हेलीपैड से मानसरोवर तक ढाई किलोमीटर की सड़क की पिचिंग और चाहरदीवारी की रंगाई में 100 से अधिक मजदूर दिन-रात जुटे हैं। दो पूर्वनिर्मित हेलीपैड के अलावा तीन नए हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। एनटीपीसी परिसर के जीवन ज्योति अस्पताल को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

    प्रशासनिक निगरानी में तेजी

    सीएमओ की देखरेख में चल रही तैयारियों की निगरानी समूह महाप्रबंधक कर रहे हैं। दो वरिष्ठ अधिकारियों ने एनटीपीसी, कहलगांव पहुंचकर सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा की और परियोजना प्रबंधक को सुरक्षा मानकों के संबंध में विशेष निर्देश दिए।

    Also Read : सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    Preparations are on in full swing in Bhagalpur for the possible visit of the President राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article75% दिव्यांग बन चुका सुमन प्रजापति ऑस्ट्रेलिया में दिखायेगा अपना जलवा
    Next Article राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.