Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»75% दिव्यांग बन चुका सुमन प्रजापति ऑस्ट्रेलिया में दिखायेगा अपना जलवा
    झारखंड

    75% दिव्यांग बन चुका सुमन प्रजापति ऑस्ट्रेलिया में दिखायेगा अपना जलवा

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुमन प्रजापति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के लोहरदगा जिले के एक छोटे से गांव कुटमु से निकलकर एक युवक ने आज दुनिया में भारत का नाम रोशन करने की तैयारी कर ली है। नाम है सुमन प्रजापति, उम्र सिर्फ 27 साल, लेकिन हिम्मत ऐसी कि मुसीबतें भी हार मान जाएं।

    वर्ष 2016 में एक दिन सब कुछ बदल गया। पेड़ से गिरने के हादसे ने सुमन को 75% दिव्यांग बना दिया। हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया। जिंदगी मानो थम गई। लेकिन सुमन ने ठान लिया था   वो अब भी हार नहीं मानेगा।

    इसी दौरान एक दिव्यांग मित्र अजय ने उन्हें बोच्चिया बॉल नाम के खेल से परिचित कराया। खेल ने उन्हें एक नई दिशा दी, लेकिन एक नई चुनौती भी – बोच्चिया बॉल का सेट करीब 1.30 लाख रुपये का आता है! एक किसान परिवार से आने वाले सुमन के लिए यह सपना दूर की बात थी।

    तभी आगे आया जिला प्रशासन और हिंडाल्को का CSR फंड। मदद मिली, दक्षिण कोरिया से गेंदें मंगवाई गईं, और शुरू हुआ सुमन का असली संघर्ष।

    रिजल्ट?

    2024 और 2025 की नेशनल बोच्चिया चैंपियनशिप में दो-दो सिल्वर मेडल। और अब, नवंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में होने वाली वर्ल्ड बोच्चिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं सुमन।

    उनका अगला सपना है  2026 एशियन गेम्स और 2028 पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतना।

    बोच्चिया  एक खास खेल, खास खिलाड़ियों के लिए

    यह इनडोर खेल खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। इसमें रंगीन गेंदों को एक सफेद गेंद (जैक बॉल) के पास फेंकना होता है। यह खेल मानसिक रणनीति, धैर्य और एकाग्रता का असली इम्तिहान है।

    Also Read : सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    CSR फंड कुटमु खेल जगत ग्रामीण भारत जिला प्रशासन झारखंड दक्षिण कोरिया दिव्यांग खिलाड़ी दिव्यांग सशक्तिकरण प्रेरणादायक कहानी बोच्चिया बॉल भारत का गर्व युवा प्रेरणा लोहरदगा विकलांगता पर विजय संघर्ष सफलता सुमन प्रजापति हादसा हिंडाल्को हिम्मत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर
    Next Article राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    April 18, 2026
    झारखंड

    भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम बनते ही बदला अंदाज, 48 घंटे में सम्राट ने दिखाया BJP स्टाइल

    April 18, 2026

    झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    April 18, 2026

    भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

    April 18, 2026

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026

    झारखंड में हीट वेव का खतरा, तीन दिन का अलर्ट जारी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.