Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»फिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    विदेश

    फिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिलीपींस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फिलीपींस के मिंडानाओ इलाके में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया।

    सुनामी की चेतावनी

    स्थानीय विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने यह चेतावनी दी है। समुद्र किनारे रहने वालों को फौरन सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है। समुद्र में जाने पर भी रोक लगा दी गई है। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। जैसे ही झटके महसूस हुए, लोग घरों से बाहर निकल आए।

    राहत कार्य शुरू

    फिलीपींस का यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है। यहां अक्सर ऐसे झटके आते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया। अस्पतालों, सड़कों और इमारतों की जांच सबसे पहले की जा रही है। भूकंप विज्ञान कार्यालय ने कहा कि अगले दो घंटों में प्रशांत तट पर एक मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं। फिलीपींस ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में होने से यहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं।

    इससे पहले का भूकंप

    मंगलवार 30 सितंबर को भी फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, सड़कें उखड़ गईं और बिजली ठप हो गई। 60 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। भूकंप का केंद्र तटीय शहर बोगो से 17 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था, जहां 90 हजार की आबादी है।

    Also Read : करवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व, महिलाएं रख रही निर्जला व्रत

    A powerful 7.3 magnitude earthquake struck the Philippines a tsunami warning was issued after the earthquake in the Philippines earthquake in the Philippines foreign news Philippines Philippines News Powerful 7.3 magnitude earthquake strikes Philippines tremors felt in the Philippines tsunami warning issued फिलीपींस फिलीपींस न्यूज़ फिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप फिलीपींस में भूकंप फिलीपींस में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी फिलीपींस में महसूस किये भूकंप के झटके विदेश की खबर सुनामी की चेतावनी जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व, महिलाएं रख रही निर्जला व्रत
    Next Article पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    भारत से हार का दंश और पाकिस्तान की बौखलाहट: TTP के सनसनीखेज खुलासे ने खोली पाक सेना की पोल

    April 27, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.