Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»करवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व, महिलाएं रख रही निर्जला व्रत
    ट्रेंडिंग

    करवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व, महिलाएं रख रही निर्जला व्रत

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल यह पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह दिन प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन की खुशी के लिए पूरा दिन बिना पानी पीए उपवास करती हैं। मान्यता है कि व्रत रखने और करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य, दांपत्य सुख और परिवार में समृद्धि मिलती है। व्रत चंद्र दर्शन के बाद ही पूरा होता है, इसलिए चंद्र देव की पूजा भी जरूरी है।

    करवा चौथ पर शुभ योग

    इस बार करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र शाम 5:31 बजे तक रहेगा। सिद्ध योग शाम 5:41 बजे तक है, उसके बाद व्यतीपात योग शुरू होगा। चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:40 से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक है।

    पूजा की विधि

    पूजा के लिए साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर रखें। पास में कलश में साफ पानी भरें। थाली में सिंदूर, दीपक, गंगाजल, अक्षत और हल्दी रखें। फूल, गुड़, पैसे, मिठाई और फल भी शामिल करें। दीपक-धूप जलाएं, माता को फूल माला पहनाएं। व्रत कथा सुनें और दान की सामग्री अलग रखें। रात में चंद्रमा निकलने पर उसकी पूजा करें, अर्घ्य दें। छलनी से चंद्र देखें, फिर पति को देखें और उनके हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ें। पति के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

    पूजा सामग्री

    मिट्टी का कलश, चंदन, तांबे का लोटा, फूल-माला, दीपक, धूप, रोली, चावल, मिठाई, फल, मेवे, कथा पुस्तक, छलनी, शुद्ध जल, दूध और दान का सामान।

    व्रत के 5 खास नियम

    1. सूर्योदय से पहले सरगी खाएं, फिर कुछ न लें।
    2. कथा पाठ 16 श्रृंगार और लाल जोड़े में करें।
    3. चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ें, वरना अधूरा माना जाता है।
    4. पूरा दिन निर्जला रहें।
    5. तामसिक भोजन और नुकीली चीजों से दूर रहें।

    पूजन मंत्र

    श्रीगणेश: ॐ गणेशाय नमः

    शिव: ॐ नमः शिवाय

    पार्वती: ॐ शिवायै नमः

    कार्तिकेय: ॐ षण्मुखाय नमः

    चंद्रमा: ॐ सोमाय नमः

    करवा चौथ के उपाय

    • करवा माता की पूजा और कथा पाठ से सुख-समृद्धि मिलती है।
    • सुहाग की चीजें दान करें।
    • गणेश और गौरी-शंकर की पूजा से पूरा फल मिलता है।
    • 16 श्रृंगार के साथ चंद्र पूजा से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
    • 7 सुहागिन महिलाओं का आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ें।

    विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय

    शहरचांद निकलने का समय
    दिल्ली और नोएडारात 8:13 बजे
    मुंबईरात 8:55 बजे
    कोलकातारात 7:41 बजे
    चंडीगढ़रात 8:08 बजे
    पंजाबरात 8:10 बजे
    जम्मूरात 8:11 बजे
    लुधियानारात 8:11 बजे
    देहरादूनरात 8:04 बजे
    शिमलारात 8:06 बजे
    रांचीरात 7:52 बजे
    पटनारात 7:48 बजे
    लखनऊरात 8:02 बजे
    कानपुररात 8:06 बजे
    प्रयागराजरात 8:02 बजे
    इंदौररात 8:33 बजे
    भोपालरात 8:26 बजे
    अहमदाबादरात 8:47 बजे
    चेन्नईरात 8:37 बजे
    बंगलूरूरात 8:48 बजे
    जयपुररात 8:22 बजे
    रायपुररात 7:43 बजे

    करवा चौथ व्रत कथा

    प्राचीन समय में एक साहूकार के सात बेटे और एक बेटी थी। करवा चौथ पर बहू-बेटी ने व्रत रखा। शाम को बेटी भूख से कमजोर हो गई। भाइयों ने दया दिखाई और बाहर आग जलाकर चांद का भ्रम पैदा किया। बेटी ने व्रत तोड़ा, लेकिन पति बीमार पड़ गया और धन खत्म हो गया। सच्चाई पता चलने पर उसने गणेश की पूजा की, पति ठीक हो गया और घर में सुख लौटा।

    Disclaimer : यह जानकारी मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। सटीकता की गारंटी नहीं।

    Also Read : BREAKING : रातू में रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, हथियार का जखीरा बरामद

    Karwa Chauth Karwa Chauth 2025 Karwa Chauth 2025: The holy festival is being celebrated today Karwa Chauth fast today today is Karwa Chauth women are observing a Nirjala fast women are observing a Nirjala fast on Karwa Chauth आज है करवा चौथ करवा चौथ करवा चौथ 2025 करवा चौथ 2025 : आज मनाया जा रहा पावन पर्व करवा चौथ का व्रत आज करवा चौथ में महिलाएं रख रही निर्जला व्रत महिलाएं रख रही निर्जला व्रत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रातू में रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, हथियार का जखीरा बरामद
    Next Article फिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.