Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे
    ट्रेंडिंग

    पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 17 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पटना जिले में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी 10 से 17 अक्टूबर तक हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

    जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी नामांकन स्थलों पर बैरिकेडिंग की गई है, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं। 100 मीटर की परिधि में तीन से अधिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।

    नामांकन की प्रमुख तिथियां

    • 10 अक्टूबर: नामांकन की शुरुआत
    • 17 अक्टूबर: नामांकन की अंतिम तारीख
    • 18 अक्टूबर: नामांकन पत्रों की जांच
    • 20 अक्टूबर: नाम वापसी की अंतिम तिथि
    • 6 नवंबर: मतदान

    विधानसभावार नामांकन स्थल

    प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जैसे मोकामा के लिए बाढ़ एसडीओ का कार्यालय, दीघा और बांकीपुर के लिए पटना कलेक्ट्रेट, पटना साहिब के लिए पटना सिटी एसडीओ कार्यालय आदि।

    इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और डिजिटल व्यवस्था पर जोर दिया है। उम्मीदवारों को अपने शपथपत्र, संपत्ति और आपराधिक मामलों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और साथ ही उसकी हार्ड कॉपी नामांकन के समय जमा करनी होगी।

    मतदाता सूची से नाम हटने पर मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

    पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मतदाता सूची से नाम कटने की स्थिति में मुफ्त कानूनी सहायता देने का ऐलान किया है। हर ब्लॉक में पारा विधिक स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है और जिला स्तर पर एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।

    प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी ताकि सभी प्रत्याशियों को बराबरी का मौका मिल सके और मतदाताओं का भरोसा बना रहे।

    आदर्श आचार संहिता उम्मीदवार नामांकन चुनाव अधिसूचना चुनाव आयोग बिहार चुनाव सुरक्षा व्यवस्था नामांकन प्रक्रिया नामांकन स्थल पटना पटना जिला प्रशासन पटना विधानसभा चुनाव पारदर्शी चुनाव बिहार चुनाव 2025 मतदाता सूची सहायता मतदान तिथि 6 नवंबर विधानसभा चुनाव तिथि विधिक सेवा प्राधिकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिलीपींस में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
    Next Article झारखंड में मॉनसून की विदाई शुरू, मौसम होगा साफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.