Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत के सभी धर्म के लोगों ने एक साथ कहा- देख ली सिंदूर की ताकत
    ट्रेंडिंग

    भारत के सभी धर्म के लोगों ने एक साथ कहा- देख ली सिंदूर की ताकत

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिंदूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई की सफलता का जश्न बिहार के मुजफ्फरपुर में ज़ोर-शोर से मनाया गया. खास बात यह रही कि इस ऐतिहासिक पल पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्र होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश देते दिखे.

    जश्न के दौरान पूरे जोश और उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए गए. लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर नाचते-गाते हुए देश की सेना को सलामी दी. सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर कहा, “देश को कोई आंख दिखाएगा तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे और हुक्का-पानी बंद कर देंगे.”

    ‘सिंदूर’ बना देश की अस्मिता का प्रतीक

    कार्यक्रम की शुरुआत रात 12 बजे गणेश वंदना के साथ हुई. इस दौरान कमलेश्वर प्रसाद उर्फ केपी पप्पू ने कहा, “हम मुजफ्फरपुर से यह संदेश दे रहे हैं कि अगर किसी ने हमारे सिंदूर को ललकारा, तो हम सब मिलकर उसका जवाब देंगे. पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि भारत की बेटियों के सिंदूर से खेलने की सजा उसे बहुत महंगी पड़ेगी.”

    हर धर्म, एक रंग — तिरंगा

    इस जश्न में सभी समुदायों के लोग एक साथ होली और दीवाली जैसे त्योहारों की तरह जश्न मनाते दिखे. मुसलमान समुदाय से इम्तियाज अली ने कहा, “देश का हर मुसलमान आज ब्रिगेडियर उस्मान बन गया है. पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देने के लिए हम देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”

    ‘घर में घुसकर मारेंगे’ — देश की आवाज

    सिख समुदाय से प्रसिमरण सिंह ने कहा, “जिस प्रकार से हमारे वीर जवानों ने आतंकियों के घर में घुसकर कार्रवाई की है, उससे पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी है.” उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “पूरे देश का हर नागरिक आज गर्व महसूस कर रहा है.” मुजफ्फरपुर में मनाया गया यह जश्न न केवल सेना के पराक्रम का सम्मान था, बल्कि यह भारत की धर्मनिरपेक्षता और एकता की मिसाल भी बना.

    Also Read : रांची के मेकॉन में मॉक ड्रिल शुरू, बजने लगा सायरन

    Bharat Mata Ki Jai Bihar Christian Hindu India indian army integrity Message of Unity Muslim muzaffarpur National Army Operation Sindoor Pakistan Patriotism Salute Sikh slogans terrorist hideouts tricolor unity Vande Mataram अखंडता आतंकी ठिकाने ईसाई एकता एकता का संदेश ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा देश की सेना देशभक्ति नारे पाकिस्तान बिहार भारत भारत माता की जय भारतीय सेना मुजफ्फरपुर मुस्लिम वंदे मातरम् सलामी सिख हिंदू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र ने CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.