Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप
    बिहार

    मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोस्टमार्टम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bikramganj / Sasaram : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज से स्वास्थ्य विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके मौत के एक दिन पहले ही तैयार कर दी गयी थी, जिससे न सिर्फ परिजन सदमे में हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    क्या है मामला

    घटना बिक्रमगंज निवासी सत्यनारायण गुप्ता से जुड़ी है, जो 16 मई की शाम एसडीओ आवास के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन छह दिन बाद 22 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मौत के बाद पोस्टमार्टम, लेकिन…

    मृत्यु के बाद बॉडी को सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 22 मई को पोस्टमार्टम किया। लेकिन जब परिजनों ने बीमा क्लेम के लिए दस्तावेजों की जांच करवाई तो चौंक गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तारीख 21 मई दर्ज थी, यानी मृत्यु से एक दिन पहले ही पोस्टमार्टम कर दिया गया!

    बीमा क्लेम में फंसा पेंच

    मृतक के बेटे विजय गुप्ता जब बीमा कंपनी में अपने पिता के निधन को लेकर क्लेम करने पहुंचे, तो यही तारीखों की गड़बड़ी सामने आई। अब बीमा क्लेम भी अटक गया है और परिजन परेशान हैं।

    विभाग का जवाब : “पेन मिस्टेक”

    जब यह मामला मीडिया के जरिए स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा तो इसे “पेन मिस्टेक और लिपिकीय भूल” बताकर टालने की कोशिश की गई। हालांकि, सवाल यह है कि ऐसी गंभीर प्रक्रियाओं में इस तरह की चूक कैसे हो सकती है?

    अब जांच की मांग

    मामले के उजागर होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इस लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Also Read : ELECTION से पहले मुकेश सहनी को चुनाव आयोग से मिला बड़ा तोहफा… जानें क्या 

    Administrative Lapse Bihar Bihar news Bikramganj departmental mistake document error Health department healthcare system insurance claim issue Medical Negligence negligence postmortem before death Postmortem Report Rohtas Sasaram Sadar Hospital Satyanarayan Gupta डॉक्यूमेंट गड़बड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रशासनिक चूक बिक्रमगंज बिहार बिहार समाचार बीमा क्लेम विवाद मेडिकल लापरवाही मौत से पहले पोस्टमार्टम रोहतास लापरवाही विभागीय गलती सत्यनारायण गुप्ता सासाराम सदर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMMCH के प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, हटाने की मांग
    Next Article मां को देख दौड़ा मासूम, टोटो की चपेट में आकर तोड़ा दम

    Related Posts

    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.