Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में आरक्षण पर गरमाई सियासत : तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में आरक्षण पर गरमाई सियासत : तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब आरक्षण के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए CM नीतीश कुमार को खुली चुनौती दे दी है। तेजस्वी ने CM को एक पत्र लिखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और नई आरक्षण नीति पारित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठाती है, तो वह आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

    तेजस्वी ने लिखा…

    तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्र साझा करते हुए लिखा, “महागठबंधन सरकार में बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को अपनी ही सरकार में संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने में घोर विफल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखा है। बाक़ी हमने जो करना है वो हम करेंगे।”

    महागठबंधन सरकार में बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को अपनी ही सरकार में संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने में घोर विफल रहे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखा है।

    बाक़ी हमने जो करना है वो हम करेंगे। दलित-आदिवासी, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्गों का वोट लेकर RSS-BJP की पालकी ढो… pic.twitter.com/xD0a9oWQID

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 5, 2025

    तेजस्वी ने आरोप लगाया कि CM नीतीश कुमार ने पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्गों का साथ लेकर भाजपा और RSS की ‘पालकी’ ढोने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की न्यायप्रिय जनता इन अवसरवादी नेताओं को सही जवाब देगी।

    क्या है मामला?

    तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में याद दिलाया कि अगस्त 2022 में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद 2023 में जाति आधारित जनगणना कराई गई थी। इस जनगणना के आधार पर पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण की सीमा 65% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान करते हुए कुल 75% आरक्षण की नीति अपनाई गई थी।

    हालांकि, पटना उच्च न्यायालय ने इस कानून को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि आरक्षण सीमा बढ़ाने से पहले पर्याप्त सामाजिक अध्ययन नहीं किया गया। तेजस्वी ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि तमिलनाडु में भी 69% आरक्षण लागू है और वह संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल है।

    तेजस्वी की मांगें :

    • सर्वदलीय समिति का गठन कर सामाजिक अध्ययन कराया जाए
    • एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए
    • बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर नया आरक्षण विधेयक पारित किया जाए
    • 85% तक आरक्षण का प्रावधान किया जाए
    • इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की सिफारिश की जाए
    • विधेयक को तीन सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार को भेजा जाए

    तेजस्वी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

    आगे की राह :

    बिहार की राजनीति में आरक्षण लंबे समय से एक संवेदनशील और प्रभावशाली मुद्दा रहा है। तेजस्वी यादव की यह रणनीति न केवल सामाजिक न्याय की राजनीति को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, बल्कि नीतीश कुमार पर दबाव बनाने की भी एक स्पष्ट कोशिश है। देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री इस पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या बिहार में एक बार फिर आरक्षण को लेकर राजनीतिक टकराव गहराता है।

    Also Read : DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी के सर्टिफिकेट को फर्जी बताने वाली PIL खारिज

    Assembly Bihar Bihar Politics elections Elections 2025 Nitish kumar open challenge Opposition Politics Protest reservation reservation policy social justice special session Tejashwi Yadav आंदोलन आरक्षण आरक्षण नीति खुली चुनौती चुनाव चुनाव 2025 तेजस्वी यादव नीतीश कुमार बिहार बिहार राजनीति राजनीति विधानसभा विपक्ष विशेष सत्र सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMGM हादसे से नाराज मृतकों के परिजनों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और मृ’त्यु प्रमाण पत्र की मांग
    Next Article JAC बोर्ड 12वीं आर्ट्स में देव तिवारी ने किया टॉप… देखें टॉपर्स लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.