Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी, 45 घंटे का मौनव्रत और अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे
    ट्रेंडिंग

    विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी, 45 घंटे का मौनव्रत और अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पीएम मोदी  कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे यानी 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे. आज उनके ध्यान का दूसरा दिन है. पीएम मोदी के ध्यान की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. तस्वीरों में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछा पहने नजर आ रहे हैं. वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान कर रहे हैं. उनके हाथ में माला है.

    इस ध्यान मंडपम की खास बात यह है कि यह वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था. यहीं पर उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था. मान्यता है कि देवी पार्वती ने इसी स्थान पर एक पैर पर खड़े होकर ध्यान किया था.

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

    पीएम मोदी की इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए कन्याकुमारी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उनकी सुरक्षा में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कहा जा रहा है कि जब तक पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में रहेंगे, तब तक किसी भी आम पर्यटक को वहां जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पीएम मोदी की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की तैनाती की भी खबर है.

    पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में दिखे पीएम

    पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे. प्रधानमंत्री पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान धोती पहने नजर आए. उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का शॉल ओढ़ा हुआ था. कन्याकुमारी पहुंचकर उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की.

    इसे भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर की कुर्की, नोएडा की कोर्ट ने दिया आदेश

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर की कुर्की, नोएडा की कोर्ट ने दिया आदेश
    Next Article काउंटिंग से पहले चकाचक हो गया पंडरा बाजार समिति, स्ट्रांग रूम के पास विशेष सफाई अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.