Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान, भारत-ब्राजील साझेदारी को मिला नया आयाम
    देश

    PM मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान, भारत-ब्राजील साझेदारी को मिला नया आयाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : PM नरेंद्र मोदी को ब्राजील की राजकीय यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह उनके लिए 26वां वैश्विक सम्मान है और 2 जुलाई से शुरू हुई पांच देशों की यात्रा का तीसरा सम्मान। ब्रासीलिया में भारत-ब्राजील संयुक्त प्रेस वक्तव्य में पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा और वहां की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    पीएम मोदी ने कहा, “रियो और ब्रासीलिया में गर्मजोशी भरे स्वागत और अमेजन की प्राकृतिक सुंदरता ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सम्मान मेरे लिए ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व का पल है।” उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “फुटबॉल ब्राजील का जुनून है और क्रिकेट भारत का। जब दोनों एक टीम में हों, तो 20 बिलियन की साझेदारी मुश्किल नहीं।”

    PM ने ऊर्जा, पर्यावरण, और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग को दोनों देशों की प्राथमिकता बताया। हाल ही में हुए समझौते से ग्रीन एनर्जी को नई दिशा मिलेगी। रक्षा क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के आपसी विश्वास को दर्शाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुपर कंप्यूटिंग में सहयोग को समावेशी विकास का प्रमाण बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश डिजिटल अवसंरचना, अंतरिक्ष, कृषि, और खाद्य प्रसंस्करण में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।

    पीएम मोदी ने यूपीआई को ब्राजील में अपनाने के लिए सहयोग पर जोर दिया और आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारी सोच शून्य सहिष्णुता और शून्य दोहरे मापदंड की है। आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं।” उन्होंने वैश्विक तनाव के दौर में भारत-ब्राजील साझेदारी को स्थिरता का स्तंभ बताया और विवादों के समाधान के लिए संवाद व कूटनीति पर बल दिया।

    Also Read : इंटरनेट न होने पर भी करें चैट, बिटचैट बना नया विकल्प

    India-Brazil partnership gets a new dimension PM Modi gets highest honor in Brazil PM मोदी को ब्राजील में सर्वोच्च सम्मान भारत-ब्राजील साझेदारी को मिला नया आयाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    Next Article शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.