Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»औरंगाबाद : सुरक्षाबलों पर हमले की योजना हुई विफल, भारी मात्रा में हथियार व बारूद जंगल से जप्त
    बिहार

    औरंगाबाद : सुरक्षाबलों पर हमले की योजना हुई विफल, भारी मात्रा में हथियार व बारूद जंगल से जप्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद। सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहे नक्सलियों के मंसूबों को औरंगाबाद की कोबरा एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने एक बार फिर नाकाम कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया है। मदनपुर स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लडूइया पहाड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया।

    एसपी कांतेश कुमार मिश्र व कोबरा 205 के समादेष्टा कैलाश की सूझ-बूझ एवं कुशल रणनीति से यह सफलता मिली। इस दौरान जंगलों में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में असलहों को बरामद किया गया। इस दौरान वर्ष 2010 में टंडवा थाना से लूटे गये हथियार भी बरामद किया गया।

    संयुक्‍त छापेमारी अभियान में की कार्रवाई

    सीआरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान 14 हथियार, 21 केन बम, 623 डेटोनेटर, 21 स्वीच, 50 मीटर कोडेक्स वायर समेत अन्य सामान की बरमदगी की गई है।

    अत्‍याधुनिक हथियार भी हुए बरामद

    बरामद हथियारों में दो अत्याधुनिक, तीन देशी राइफल, आठ पिस्टल, एक कार्बाइन शामिल है। बरामद हथियार पुलिस से लूटे हुए बताए जा रहे हैं। बताया गया कि छापेमारी टीम जब लडुइया पहाड़ पर पहुंची तो नक्सलियों के ठिकाने पर सामान छिपे होने की जानकारी मिली थी।

    इसके बाद नक्‍सलियों के ठिकाने को घेराबंदी कर हथियार और विस्‍फोटक सामान को बरामद किया गया।सीआरपीएफ के अनुसार, नक्सलियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नक्‍सलियों की गिरफ्तारी और जंगल में छिपा कर रखे गए हथियार, कारतूस, आइईडी बम समेत अन्य सामानों की बरामदगी के लिए सर्च आपरेशन जारी है।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बिहार में जहरीली शराब ने फिर बरपाया कहर, सारण में 12 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.