Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Patna College को मिलेगा नया ऑडिटोरियम, इतनी लागत से निर्मित होगा
    ट्रेंडिंग

    Patna College को मिलेगा नया ऑडिटोरियम, इतनी लागत से निर्मित होगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑडिटोरियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना यूनिवर्सिटी की तरफ से छात्रों की सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए पटना कॉलेज में एक नया ऑडिटोरियम बनाने की योजना बनाई गई है. यह ऑडिटोरियम बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा निर्मित किया जाएगा. ऑडिटोरियम निर्माण के लिए कॉन्ट्रैक्टर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    20 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होगा ऑडिटोरियम

    पहले यह निर्णय लिया गया था कि ऑडिटोरियम को नये एकेडमिक ब्लॉक के बगल में तैयार किया जाएगा, लेकिन यूनिवर्सिटी कमेटी की ओर से अब इसे पटना कॉलेज स्थित भाषा भवन के बगल में बनाने का निर्णय लिया गया है. नये प्रस्ताव के तहत, ऑडिटोरियम की सीटिंग कैपेसिटी को 500 से बढ़ाकर 850 किया गया है. इसके निर्माण के लिए अनुमानित बजट करीब 20 करोड़ रुपये रखा गया है.

    नये ऑडिटोरियम में साउंड प्रूफ वॉल, बेहतर साउंड सिस्टम और बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों और कलाकारों के लिए यह एक शानदार मंच साबित होगा. विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए इस ऑडिटोरियम में रिहर्सल की सुविधा और चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी होगी. यह ऑडिटोरियम सी शेप में तैयार किया जाएगा, और इसके ग्राउंड फ्लोर पर होगा. इसके अलावा, ऑडिटोरियम के छत पर ओपेन टेरेस भी बनाया जाएगा, जिससे यहां होने वाले कार्यक्रमों का अनुभव और भी बेहतर होगा.

    कुलपति अजय कुमार सिंह ने कहा कि

    ऑडिटोरियम का निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम को सौंपा गया है. यह एयर कंडीशन्ड ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ ही रिहर्सल के लिए भी एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा.

    इस नये ऑडिटोरियम के निर्माण से पटना कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों का स्तर और बढ़ेगा, साथ ही छात्रों और कलाकारों को बेहतर अवसर मिलेंगे.

    Also read : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

    Also read : DGP, DIG और SP पर ASI को करना है केस… मामला जान चौंक जायेंगे आप

    Also read : थमने का नाम नहीं ले रहा शीतलहर का कहर, इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

    20 crore budget air-conditioned auditorium Art and Culture art stage Bihar State Educational Infrastructure Development Corporation changing room college infrastructure Cultural Programs educational development LED Screen new auditorium open terrace patna Patna University rehearsal seating capacity soundproof walls university committee एयर कंडीशन्ड ऑडिटोरियम एलईडी स्क्रीन ओपेन टेरेस कला और संस्कृति कला मंच कॉलेज इन्फ्रास्ट्रक्चर चेंजिंग रूम नया ऑडिटोरियम पटना पटना कॉलेज पटना विश्वविद्यालय. बजट 20 करोड़ बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम रिहर्सल विश्वविद्यालय कमेटी शैक्षिक विकासPatna College साउंड प्रूफ वॉल सांस्कृतिक कार्यक्रम सीटिंग कैपेसिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रगति नहीं ‘दुर्गति यात्रा’ कर रहे हैं CM नीतीश, बरसे तेजस्वी
    Next Article स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने ठोंका, 4 की गई जान, कई घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.