Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»शिक्षा»संगोष्ठी में बोले प्रिंसिपल ,पढ़ाई के साथ स्वच्छता भी है जरूरी
    शिक्षा

    संगोष्ठी में बोले प्रिंसिपल ,पढ़ाई के साथ स्वच्छता भी है जरूरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़:  इस संगोष्ठी में विद्यालय प्रशासन के तरफ से प्री मीड टर्म परीक्षा के वर्ग नर्सरी से दशम एवं बारहवीं तक के बच्चों का मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को बच्चों एवं अभिभावकों को प्रदर्शित किया गया एवं अंक पत्र का वितरण किया गया. अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि “अपने बच्चों के शिक्षण गतिविधियों का सतत अनुश्रवण करें ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके”. उन्होंने आगे बताया कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों में स्वच्छता एवं साफ सफाई की आदत डालते हुए शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें. उनके अनुसार बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावक व शिक्षक कड़ी का काम करते हैं.  अभिभावकों का दायित्व होता है कि वे अपने बच्चों को पठन पाठन हेतु नियमित रूप से विद्यालय भेजें.

    प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

    वहीं विद्यालय के सह पाठयक्रम गतिविधि में विद्यालय के चारों हाउस दयानंद, औरोविंदो, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद के छात्रों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वर्ग 3 से 8 तक के बच्चों ने रखी मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे औरोविंदों हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया. बच्चों ने पेपर, रूई एवं घरेलू उपकरणों से रंग बिरंगी राखी का निर्माण किया जिसने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया.

    वहीं दूसरी ओर आउटफील्ड में चारों हाउस के बच्चों के बीच एक एकदिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित शहरकोल पंचायत के मुखिया श्री विकास गोंड के द्वारा किया गया.उन्होंने प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के साथ सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत खेल का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री विकास जी ने ऐसे बहुमूल्य आयोजन हेतु प्राचार्य एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बताया कि झारखंड का पिछड़ा जिला होते हुए भी पाकुड़ के छात्रों का खेल में रुचि अभूतपूर्ण है. उन्होंने बताया की शिक्षा के साथ साथ खेल में रुचि रखना यह संकेत करता है कि आनेवाले दिनों में बच्चे निश्चित रूप से खेल के दुनिया में अपने विद्यालय, शहर, क्षेत्र एवं देश का नाम रौशन करेंगे. विवेकानंद हाउस ने 10 से विजय प्राप्त की.

     

    #Jharkhand News Current News Johar Live Local News आज की खबर डीएवी स्कूल पाकुड़ न्यूज मुख्य समाचार शिक्षा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमॉल ऑफ रांची : कांवरियों को खाली पैर घुसने से रोका, स्थानीय युवक ने किया विरोध
    Next Article तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 1.481 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.