गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान जितेन्द्र पाठक के घर से लगभग 1.481 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद आरोपी जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गांजा की खरीद-बिक्री करता है. बता दें कि 9 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना क्षेत्र के ग्राम मानदोहर में छापेमारी की गई थी. जिसमें श्रीवंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. इसके बाद रमना के मानदोहर स्थित जितेंद्र के घर पर छापेमारी की गई.
तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 1.481 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleसंगोष्ठी में बोले प्रिंसिपल ,पढ़ाई के साथ स्वच्छता भी है जरूरी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

