Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न
    झारखंड

    जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जागरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ओरमांझी स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन पांचवें दिन भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम के साथ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नंद गोपाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। भक्ति जागरण के दौरान वीर बजरंगबली की आकर्षक झांकी तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर वेदियां, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया दीपक बड़ाइक, उप मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य ललिता मेहता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, आशीष साहू, सतीश बड़ाइक, शशि मेहता, रामकुमार महतो, दुर्गा शंकर साहू, संतोष कुशवाहा एवं अजीत मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचीन महावीर मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक दिलीप मेहता, संरक्षक सत्यनारायण तिवारी, अध्यक्ष आनंद मेहता, सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष मोनू कुमार सहित समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी निखिल महतो शाह और मीडिया प्रभारी शुभम मेहता ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सहयोग किया। इसके अलावा पूर्व मुखिया मीना देवी, किरण देवी, ममता देवी, कविता चौधरी, रशांति देवी, रूपा देवी, मनी देवी, सरिता देवी, कंचन देवी, बसंती देवी, कमली देवी, मनीषा देवी समेत सैकड़ों महिला श्रद्धालु कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

    Also Read : रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    Ormanjhi Resounds with Chants of 'Jai Shri Ram'; Grand Devotional Vigil Concludes at the Ancient Mahavir Temple. जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकली कांग्रेस नेता की मां को हाइवा ने कुचला, मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.