Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 10:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के डोरण्डा थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस ने मो. नकीब, मो. सारूफ उर्फ शाहरूफ, मो. सिम्बाज, मो. जैद, मो. सैफ उर्फ सैम और मो. कैफ उर्फ चुसू बताए गए। आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़ी चैट भी बरामद हुई है।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते 8 मई को वाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली थी। घटना के बाद डोरण्डा थाना में मामला दर्ज किया गया था। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और छापेमारी के दौरान मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

    चोरी के जेवरात बरामद

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के कई जेवरात बरामद किए हैं। इनमें सोने की अंगूठियां, नोजरिंग, झुमका, मंगलसूत्र लॉकेट, कान की बाली, चांदी के बेरा, बिछिया, पायल, कमरबंद और अन्य गहने शामिल हैं। एसपी के मुताबिक बरामद सोने का कुल वजन करीब 21.6 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई गई है। वहीं करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहनों को गलाकर बेच दिया गया था। कुल मिलाकर सोने के गहनों की कीमत करीब 4.70 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 219.48 ग्राम चांदी भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपये की चांदी भी गलाकर बेच दी गई थी। कुल चांदी की कीमत करीब 2.13 लाख रुपये आंकी गई है।

    मोबाइल में मिला चोरी के जेवर खरीद-बिक्री का चैट

    जांच के दौरान पुलिस को अहम सबूत भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी मो. नकीब और मो. सैफ उर्फ सैम के मोबाइल फोन में चोरी के जेवर खरीदने और बेचने से जुड़े चैट मिले हैं। पुलिस अब इन चैट के आधार पर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

    कई मोबाइल फोन भी जब्त

    पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटोरोला, सैमसंग, रेडमी, पोको और आईफोन-15 समेत कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि इन मोबाइलों का इस्तेमाल चोरी की योजना बनाने और सामान बेचने के लिए किया जा रहा था।

    कई इलाकों में हुई छापेमारी

    पुलिस ने लोअर बाजार और हिन्दपीढ़ी इलाके में लगातार छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह पहले बंद घरों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

    इन पुलिस अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद समेत डोरण्डा थाना के कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

    Also Read : 10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    Major Burglary in Vacant Ranchi House Solved; Gang Melting Down and Selling Stolen Jewelry Apprehended जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.