Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक्वा वर्ल्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गर्मी की छुट्टियों को मनोरंजन और प्रतिभा प्रदर्शन से भरपूर बनाने के लिए एक्वा वर्ल्ड, रांची मछली घर में 16 मई से 14 जून तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। आयोजन एक्वा समूह के चेयरमैन प्रतुल शाहदेव की देखरेख में किया जा रहा है। एक्वा वर्ल्ड के निर्देशक सत्य प्रकाश चंदेल और लोकेश कुमार ने बताया कि इस समर हॉलीडे फेस्टिवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

    कार्यक्रमों के तहत सुपर मॉडल कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसका प्रिलिमनरी राउंड 22 मई को, सेमीफाइनल 29 मई को तथा ग्रैंड फिनाले 5 जून को होगा। इस आयोजन का संचालन वसीम आलम और उनकी वैंमस मॉडलिंग ग्रुप की टीम करेगी। वहीं दीपांजलि ग्रुप के विपुल नायक के नेतृत्व में डांस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। 16 मई को प्रिलिमनरी राउंड, 23 मई को पहला सेमीफाइनल, 30 मई को दूसरा सेमीफाइनल तथा 6 जून को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। कार्यक्रम का संयोजन देवजीत नाहा (डीजे सर) करेंगे।

    इसके अलावा हर रविवार को “द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल मूवी सीरीज” के तहत फिल्मों की थीम पर आधारित डांस प्रतियोगिता, डायलॉग प्रतियोगिता और म्यूजिकल क्विज का आयोजन होगा। 17 मई को “शोले”, 24 मई को “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, 31 मई को “हम आपके हैं कौन”, 7 जून को “दिल तो पागल है” तथा 14 जून को “धुरंधर” थीम पर कार्यक्रम होंगे। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

    इस बार एक्वा वर्ल्ड में झारखंड का पहला “कूल मेज” भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। पूरे गार्डन में पानी की हल्की फुहारों के जरिए ठंडा वातावरण बनाया गया है, जिससे भीषण गर्मी में भी लोगों को ठंडक का एहसास होगा। आयोजकों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में यह नया आकर्षण लोगों को खास अनुभव देगा।

    Also Read : रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    Summer Fest Creates a Buzz at Aqua World; Every Evening to be Enlivened by Modeling and Dance एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया
    Next Article जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा ओरमांझी, प्राचीन महावीर मंदिर में भव्य भक्ति जागरण संपन्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.