Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Ola-Uber के छूटेंगे पसीने, भारत सरकार करने जा रही यह काम
    ट्रेंडिंग

    Ola-Uber के छूटेंगे पसीने, भारत सरकार करने जा रही यह काम

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत सरकार बहुत जल्द ओला-उबर जैसी टैक्सी सर्विसेज के तर्ज पर एक नया सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस पहल का ऐलान लोकसभा में किया. अपने भाषण में शाह ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का “सहकार से समृद्धि” का विजन अब सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि हकीकत बनने जा रहा है. उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय इसे साकार करने के लिए पिछले साढ़े तीन साल से निरंतर प्रयास कर रहा है.

    सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म का ऐलान

    अमित शाह ने कहा कि सरकार कुछ ही महीनों में ओला-उबर जैसी एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरू करने वाली है. जिसमें टू-व्हीलर, रिक्शा और फोर-व्हीलर का भी रजिस्ट्रेशन होगा. शाह ने स्पष्ट किया कि इस प्लेटफॉर्म का मुनाफा किसी बड़े कारोबारी के हाथों में नहीं जाएगा, बल्कि यह सीधे टैक्सी ड्राइवरों को मिलेगा. इस प्लेटफॉर्म से आम ड्राइवरों को फायदा होगा, क्योंकि इसमें ड्राइवर्स को उच्च कमीशन और मुनाफा मिलेगा.

    दुनिया में पहली बार ऐसा होगा

    अगर सरकार का प्रस्तावित सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म शुरू होता है, तो भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जहां सरकारी सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा. इस मॉडल की कोई समान उदाहरण अभी तक किसी अन्य देश में नहीं है. भारत में सहकारी उपक्रमों का एक लंबा और सफल इतिहास रहा है, जिसमें अमूल जैसे संस्थान ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बना दिया. इसके अलावा, शाह ने यह भी बताया कि सरकार एक कोऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी बनाने जा रही है. जो देशभर की सभी सहकारी व्यवस्थाओं का इंश्योरेंस करेगी. उनका दावा है कि यह कंपनी जल्द ही प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी.

    ओला-उबर को मिलेगी कड़ी चुनौती

    सहकारी टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद, ओला-उबर जैसी कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ सकती है. माना जा रहा है कि सहकारी प्लेटफॉर्म कम कीमतों में राइड सुविधाएं प्रदान करेगा, जबकि प्राइवेट कंपनियां अक्सर छोटी राइड के लिए मनमानी कीमत वसूलती हैं. साथ ही, ड्राइवरों को कम कमीशन दिया जाता है, जिस पर अक्सर विवाद उठते हैं. हालांकि, सरकार ने अभी तक इस प्लेटफॉर्म के संचालन के तरीके के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. यह नया सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म भारत के परिवहन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकता है, जो न केवल ड्राइवरों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि ग्राहकों को भी सस्ती और विश्वसनीय राइड सुविधाएं मुहैया कराएगा.

    Also Read : IPL 2025 : LSG vs SRH – हाई-ऑक्टेन मुकाबला आज, हैदराबाद में होगा संघर्ष

    Amit shah Cooperative Prosperity government initiative. government of india government taxi platform Lok Sabha Lok Sabha speech Ministry of Cooperation new initiative Ola-Uber PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी Prosperity taxi services Union Home Minister अमित शाह ओला-उबर केंद्रीय गृह मंत्री टैक्सी सर्विसेज नया पहल भारत सरकार लोकसभा लोकसभा भाषण समृद्धि सरकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म सरकारी पहल सहकार से समृद्धि सहकारिता मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क पर बैठे JLKM कार्यकर्ता, बूटी मोड़ चौक किया जाम
    Next Article विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन, कार्यवाही इतने समय के लिए स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.