Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : LSG vs SRH – हाई-ऑक्टेन मुकाबला आज, हैदराबाद में होगा संघर्ष
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : LSG vs SRH – हाई-ऑक्टेन मुकाबला आज, हैदराबाद में होगा संघर्ष

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हैदराबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 7वें मुकाबले में आज (27 मार्च) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच तगड़ा मुकाबला होगा. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

    लखनऊ की चुनौती

    पहले मैच में हार का सामना करने वाली ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा. उन्हें सनराइजर्स के बल्लेबाजों की चुनौती का सामना करना होगा. जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने में माहिर हैं. सनराइजर्स ने पहले मैच में RR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 रनों से जीत दर्ज की थी. जहां उनकी टीम ने IPL में अपना सर्वोच्च स्कोर लगभग हासिल किया.

    सनराइजर्स की ताकत

    सनराइजर्स की टीम में विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं है. ईशान किशन ने पहले मैच में नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी. जिसमें छह छक्के और 11 चौके शामिल थे. इसके अलावा, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी टीम के मजबूत पक्ष हैं. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था.

    लखनऊ के गेंदबाजों की होगी परीक्षा

    लखनऊ की टीम के लिए गेंदबाजी विभाग में स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता होगी. पिछले मैच में लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, और कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह आसान नहीं होगा. खासकर तब जब उनके प्रमुख गेंदबाजों की अनुपस्थिति हो. तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर पड़ा है और शार्दुल ठाकुर को अब ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी.

    टीमों का प्रदर्शन

    लखनऊ और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं और सिर्फ एक मैच में हैदराबाद को जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ के पास मानसिक बढ़त है.

    • कुल मैच : 4
    • लखनऊ ने जीते : 3
    • हैदराबाद ने जीते : 1

    दोनों टीमों का चयन :

    सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, एडम जाम्पा, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

    लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, आयुष बदोनी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, राजवर्धन हंगरगेकर.

    Also Read : बंद के समर्थन में राज्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उतरे सड़क पर

    2025 27 मार्च 2025 Cricket Hyderabad IPL 2025 IPL 2025 match IPL 2025 मैच IPL encounter IPL मुकाबला LSG vs SRH Lucknow Super Giants March 27 Rajiv Gandhi International Stadium Sunrisers Hyderabad क्रिकेट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम लखनऊ सुपर जायंट्स सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिर बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
    Next Article सड़क पर बैठे JLKM कार्यकर्ता, बूटी मोड़ चौक किया जाम

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.