Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन करें-एनपी देवड़ी
    Uncategorized

    सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन करें-एनपी देवड़ी

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : खान सुरक्षा समिति ढोरी एरिया की त्रिपक्षीय वार्ता जीएम कॉलोनी स्थित आफिसर क्लब में कोडरमा के डीएमएस (माइनिंग) सीसीएल ढोरी के जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक मे मुख्य अतिथि डीएमएस (माइनिंग), कोडरमा रीजन एनपी देवड़ी, डीडीएमएस(एम) नरेश तेजावत, डीडीएमएस (मैकेनिकल) कौशिक सेन गुप्ता, आईएसओ श्याम किशोर कुमार, जीएम सेफ्टी सीसीएल इ कार्तिककेन, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बैठक की अध्यक्षता डीएमएस (म), कोडरमा रीजन एनपी देवड़ी ने किया.

    उन्होंने खदान सुरक्षित रखने व स्थाई मजदूरों सहित ठेका मजदूरों का जीवन सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. सुरक्षा से संबंधित सभी अधिकारियों ने प्रबंधन को माइंस, कॉलोनी आदि स्थानों में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि सुरक्षा के सभी मापदंड लिखित तौर पर अंकित होना चाहिए. उन्होंने बड़ी मशीनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की नसीहत दी. सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला का उत्पादन करें. ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यूनियन व डीजीएमएस के अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों का पूरा सम्मान होगा. उन्होंने कहा कि पहले हम अपने मन में सुरक्षा की भावनाओं को पैदा करें, तभी जाकर हम उत्पादन को सुरक्षित बना सकते हैं. ओबी रिमुवल करके हमलोगों ने माइंस को ज्यादा सुरक्षित बनाया है. खान सुरक्षा समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह, धीरज कुमार पांडेय, राजू भूखिया,पवन कुमार सिंह, हीरालाल रविदास, जवाहरलाल यादव, बिगन सोनी, बैजनाथ महतो, महारुद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, हरखलाल महतो आदि ने प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्राय: खदानों में वर्टीकल माइंस है. लाइट की कमी है. पेयजल का अभाव है. प्रदूषण से जनता व मजदूर त्रस्त हैं. कहा कि प्रबंधन सुरक्षा उपकरण समय पर उपलब्ध कराया जाए. केन्द्रीय अस्पताल ढ़ोरी मे दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए.

    कार्यक्रम का संचालन एसओ सेफ्टी गोपाल सिंह मीणा ने किया. इस अवसर पर एसओ माइनिंग अमिताभ तिवारी, एसओपी प्रतुल कुमार,पीओ एसडीओसीएम शैलेश प्रसाद, मैनेजर राजीव कुमार सिंह, एएडीओसीएम पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, मैनेजर मुनिनाथ सिंह, ढोरी खास पीओ रंजीत कुमार सिंह, मैनेजर मृत्युंजय सिंह, पिछरी पीओ डी सी राय,  एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ सिविल उज्जवल सिंह, सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार, एसओ सिक्योरिटी सीताराम उडके, एएफएम राजीव रंजन, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार और पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए.

    इसे भी पढ़ें: कोयला लदा ट्रक घर में घुसा, ड्राइवर और खलासी हुए फरार

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला लदा ट्रक घर में घुसा, ड्राइवर और खलासी हुए फरार
    Next Article वीएचपी ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का राज्यपाल को दिया निमंत्रण

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    राहुल गांधी का आरोप- अरुणाचल में चीन ने रोकी सेना की पेट्रोलिंग, मोदी सरकार खबर रोकने में जुटी

    August 14, 2026

    पंजाब: VHP नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड में NIA ने एक और आरोपी दबोचा

    August 14, 2026

    पाकिस्तान से 500 किलो हेरोइन तस्करी का मामला, NIA ने आरोपी की 2 संपत्तियां कुर्क की

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.