Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम
    बिहार

    जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जहानाबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jehanabad : बिहार के जहानाबाद जिले में जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। निबंधन विभाग ने जिले के 43 मौजों (गांवों) में अब बिना भौतिक सत्यापन के जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्री में पारदर्शिता लाना और राजस्व की हेराफेरी रोकना है।

    अब एक विशेष टीम रजिस्ट्री से पहले मौके पर जाकर जमीन की स्थिति और दस्तावेजों की जांच करेगी। पहले जमीन मालिक के बयान के आधार पर ही रजिस्ट्री हो जाती थी, जिससे गड़बड़ियों की संभावना रहती थी।

    नए नियम के तहत जहानाबाद अंचल के 13, काको के 27, मखदुमपुर के एक और रतनी फरीदपुर के दो मौजों में यह नियम लागू होगा। टीम यह जांचेगी कि जमीन आवासीय है या कृषि योग्य, जिससे सही स्टांप शुल्क लगाया जा सके।

    पिछले साल 122 मामलों में हुई थी हेराफेरी

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में निबंधन विभाग ने 106% राजस्व लक्ष्य हासिल किया और 122 मामलों में हेराफेरी पकड़कर 2.96 करोड़ रुपये की वसूली की। कई जगहों पर आवासीय जमीन को कृषि भूमि बताकर कम स्टांप शुल्क दिया जा रहा था।

    इस बार का लक्ष्य और सख्ती

    सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 62.94 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है। इसे पाने के लिए विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

    यह पहल न केवल सरकारी खजाने को मजबूत करेगी, बल्कि आम लोगों को भी जमीन से जुड़े धोखाधड़ी से बचाएगी। यह बिहार में पारदर्शी भूमि व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    काको जमीन रजिस्ट्री जहानाबाद डिजिटल भूमि प्रबंधन निबंधन विभाग पारदर्शिता बिहार सरकार भूमि कर भूमि घोटाला भूमि रजिस्ट्री नियम भूमि सुधार भौतिक सत्यापन मखदुमपुर रतनी फरीदपुर राजस्व वसूली सरकारी योजना स्टांप शुल्क हेराफेरी रोकथाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.