Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी, बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले
    क्राइम

    मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी, बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali/Patna : बिहार पुलिस और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) को एक बड़ी सफलता मिली, जब वैशाली जिले के चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पीछे एक बगीचे में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी मारा गया। अरविंद के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और हथियार तस्करी जैसे कुल 22 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे, जो बिहार के कई जिलों सहित अन्य राज्यों तक फैले हुए थे।

    कोर्ट से फरार होने के बाद था पुलिस की रडार पर

    गौरतलब है कि 28 मई 2025 को अरविंद सहनी समस्तीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था। उसने अपने तीन साथियों – मनीष कुमार, मनजीत कुमार और राजनंदन उर्फ हैदर के साथ मिलकर पुलिस को चकमा दिया था। जैसे ही गार्ड ने हवालात का ताला खोला, इन चारों ने जोरदार धक्का मारकर भागने में सफलता पाई। मौके पर एक अपराधी नागेंद्र महतो को पकड़ लिया गया था, लेकिन अरविंद बच निकला।

    बिहार से छत्तीसगढ़ तक फैला नेटवर्क

    अरविंद सहनी वैशाली जिले के सहथा भगवानपुर गांव का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 30 साल थी। उस पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया था, जबकि उसके अन्य साथियों मोहम्मद अनवर और मंजीत कुमार पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम रखा गया था।

    उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा था। वह न केवल बिहार बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी डकैती, लूट और हथियारों की तस्करी जैसी वारदातों में शामिल था। वर्ष 2019 में हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस ऑफिस से 55 किलोग्राम सोने की लूट में भी उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा मुजफ्फरपुर बैंक लूट और छत्तीसगढ़ की बड़ी गोल्ड लूट में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी।

    लूट की योजना बना रहा था

    हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि अरविंद अपने गिरोह के साथ मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की योजना बना रहा है। पुलिस वहां पहुंची जरूर, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक मैगजीन और कुछ कारतूस बरामद किए थे।

    14 अगस्त की शाम को वैशाली पुलिस और STF की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि अरविंद सहनी चिंतामणिपुर के एक बगीचे में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान अरविंद ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और कुछ अन्य जवानों को हल्की चोटें आईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद मारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।

    SP ने दी जानकारी

    वैशाली के SP ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, “अरविंद सहनी जैसे दुर्दांत अपराधी की मौत कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी राहत है। उसका नेटवर्क बहुत मजबूत था और वह खुलेआम लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस अब उसके गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।”

    Also Read : 79वां स्वतंत्रता दिवस : PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 12वीं बार किया देश को संबोधित

    22 serious cases were registered against him in many states including Bihar Notorious robber Arvind Sahni killed in an encounter बिहार समेत कई राज्यों में दर्ज थे 22 संगीन मामले मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात लुटेरा अरविंद सहनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article79वां स्वतंत्रता दिवस : PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, 12वीं बार किया देश को संबोधित
    Next Article झारखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.