Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खूंटी पुलिस ने गुरुवार को दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में जवानों ने उग्र भीड़ को नियंत्रित करने और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया.

    मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को अलग-अलग टुकड़ियों में बांटकर काल्पनिक उपद्रव और उग्र भीड़ की स्थिति बनाई गई. हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और दंगा निरोधक ढाल से लैस जवानों ने निर्धारित फॉर्मेशन में तैनाती, भीड़ को नियंत्रित करने, चेतावनी देने तथा टियर गैस शेल और स्टन ग्रेनेड के सुरक्षित इस्तेमाल का अभ्यास किया. इस दौरान पुलिस बल के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया पर भी जोर दिया गया.

    सोशल मीडिया के अफवाह पर पैनी नजर

    अभ्यास के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा. साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने तथा शांति भंग करने की आशंका वाले चिह्नित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

    खूंटी पुलिस ने आम लोगों से दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है.

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    दुर्गा पूजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों
    Next Article जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    Related Posts

    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर में कल्लू घोष की हत्या के दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने चार भाइयों की उम्रकैद बरकरार रखी

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.